गूगल को अगस्त में भारतीय यूजर्स से मिलीं 37,282 शिकायतें, देखें फिर क्या हुआ

Highlights

नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अगस्त के महीने में गूगल को भारतीय यूजर्स से 37,282 शिकायतें मिलीं।

जिसके परिणामस्वरूप 551,659 खराब कंटेट को हटाया गया।

भारत में गूगल को प्राप्त शिकायतों में बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन और मानहानि जैसे आधार पर सामग्री के प्रकारों को प्रतिबंधित करने वाले स्थानीय कानूनों का उल्लंघन शामिल है।

गूगल को अगस्त में भारतीय यूजर्स से मिलीं 37,282 शिकायतें, देखें फिर क्या हुआ

नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अगस्त के महीने में गूगल को भारतीय यूजर्स से 37,282 शिकायतें मिलीं। जिसके परिणामस्वरूप 551,659 खराब कंटेट को हटाया गया। भारत में गूगल को प्राप्त शिकायतों में बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन और मानहानि जैसे आधार पर सामग्री के प्रकारों को प्रतिबंधित करने वाले स्थानीय कानूनों का उल्लंघन शामिल है।

भारतीय यूजर्स से प्राप्त अधिकतर शिकायतें कॉपीराइट उल्लंघन (35,649) से संबंधित थीं, जबकि अन्य श्रेणियों में ट्रेडमार्क, न्यायालय आदेश, ग्राफिक यौन सामग्री, धोखाधड़ी और अन्य शामिल थे।

कंपनी ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा, यूजर्स की रिपोर्ट के अलावा, हम ऑनलाइन चल रहे गलत कंटेट को चिन्हित करते है और इसे अपने प्लेटफॉर्म से हटाते हैं। कंपनी ने कहा कि इस प्रक्रियाओं के तहत, हमने देश में 551,659 अकाउंट्स को हटा दिया है।

गूगल ने कहा, हमारी नजर ऐसे कंटेट पर लगातार बनी रहती है, जो लोगों के बीच गलत संदेश को प्रसारित करने का काम करता है। इसे हटाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है। इसमें बाल यौन शोषण कंटेट जैसे खतरनाक कंटेट की पहचान करने के लिए स्वचालित प्रक्रियाओं का उपयोग करना शामिल है।

सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई का विवरण और उस पर मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट प्रकाशित करना अनिवार्य है। नए आईटी नियम 2021 के तहत, 5 मिलियन से अधिक यूजर्स वाले बड़े डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी।

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile