Google ने बदल दिया Android Backup का नियम, अब 15GB Storage जल्दी होगा फुल! जानिए क्या करना होगा
Google ने Android Backup के नियम पूरी तरह बदल दिए
अब SMS और Call History भी 15GB स्टोरेज में गिने जाएंगे
नई Backup Settings से यूजर्स खुद तय कर सकेंगे क्या सेव करना है
अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं और अपने डेटा का बैकअप Google Account पर रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. Google ने 7 जुलाई से Android Backup से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू कर दिया है. अब आपके फोन का बैकअप भी Google Account के 15GB फ्री क्लाउड स्टोरेज में गिना जाएगा.
Surveyक्या है नया नियम?
अब तक Google Photos में सेव फोटो और वीडियो या MMS में मौजूद मीडिया ही 15GB स्टोरेज लिमिट का हिस्सा बनते थे. लेकिन नई पॉलिसी के बाद SMS, Call History, Device Settings, App Data और अन्य Android Backup डेटा भी उसी स्टोरेज में शामिल होगा. यानी बिना किसी अतिरिक्त फाइल अपलोड किए भी आपका Google Storage पहले की तुलना में तेजी से भर सकता है.
हालांकि Google का कहना है कि इस बदलाव का असर ज्यादातर यूजर्स पर बहुत ज्यादा नहीं पड़ेगा. कंपनी के मुताबिक औसतन Android Backup केवल लगभग 40MB अतिरिक्त स्टोरेज का उपयोग करेगा. फिर भी जिन यूजर्स का Google Drive पहले से लगभग भर चुका है, उन्हें जल्द ही अतिरिक्त स्टोरेज खरीदने की जरूरत पड़ सकती है.

इस अपडेट के साथ Google ने बैकअप कंट्रोल भी पहले से ज्यादा बेहतर बना दिए हैं. अब यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि कौन-सा डेटा बैकअप में शामिल करना है और कौन-सा नहीं. Google Backup Settings में जाकर SMS, MMS, Call History, Device Settings और अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग-अलग टॉगल उपलब्ध होंगे. इससे अनावश्यक डेटा का बैकअप बंद करके स्टोरेज बचाई जा सकेगी.
7 जुलाई से हो गया लागू
यह नई नीति 7 जुलाई से नए Android Backup यूजर्स पर लागू हो गई है, जबकि पुराने Google Account यूजर्स के लिए इसे आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा.
अगर आपका 15GB फ्री स्टोरेज पहले ही लगभग भर चुका है, तो Google One का विकल्प मौजूद है. भारत में Google One प्लान की शुरुआती कीमत 59 रुपये प्रति माह है, जिसमें 30GB क्लाउड स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा Google AI प्लान के साथ भी अतिरिक्त स्टोरेज का लाभ दिया जाता है.
अगर आप Google Account की स्टोरेज बचाना चाहते हैं, तो समय-समय पर Backup Settings की समीक्षा करें, गैर-जरूरी ऐप्स का बैकअप बंद करें और Google Photos या Drive में मौजूद फालतू फाइलों को हटाते रहें. इससे बिना अतिरिक्त खर्च किए भी काफी स्टोरेज बचाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
