Gold Silver Rates Today: 20 फरवरी को सोने-चांदी के दामों में मामूली बदलाव, भाव घटा या बढ़ा? ताज़ा रेट जानें
Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कल से बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का रेट (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गया है। वहीं वायदा कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1,54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इससे पहले यह 1,54,819 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में मजबूती रही और सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोने का भाव 1,54,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट में 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया।
Surveyपिछले दिन सोने के दाम
अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो गुरुवार को कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया था। 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,950 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि उससे पहले यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में भी हल्की मजबूती के साथ सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
आज चांदी की कीमत
चांदी की कीमतों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में हाल के दिनों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि बीच-बीच में तेजी भी देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी की कीमत 18,000 रुपये यानी 7.32 प्रतिशत उछलकर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि इससे पहले इसका बंद भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलो था। वायदा बाजार में MCX पर चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर रही, जबकि पिछला बंद भाव 2,44,268 रुपये प्रति किलो था और उससे एक दिन पहले यह 2,41,393 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
29 जनवरी को वायदा कारोबार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि 29 जनवरी को यह 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल-टाइम हाई तक पहुंची थी। IBJA के मुताबिक शुक्रवार सुबह चांदी का भाव 2,44,772 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।
पिछले दिन चांदी का भाव
पिछले दिन के कारोबार पर नजर डालें तो गुरुवार को कीमती धातुओं में तेज उछाल देखा गया था। राजधानी में चांदी सात प्रतिशत से अधिक चढ़कर करीब 2.6 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई थी। कीमत में 18,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 2,64,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि बुधवार को इसका भाव 2,46,000 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में 1.03 प्रतिशत की तेजी आई और हाजिर भाव 77.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: Pixel 10a के लॉन्च के बाद Google ने सीधे 10,000 रुपये सस्ता कर दिया Pixel 9a, फीचर्स देख तुरंत करेंगे ऑर्डर
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile