Gold-Silver Prices Today (8 May 2026): लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग

Gold-Silver Prices Today (8 May 2026): लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग

Gold-Silver Prices Today (8 May 2026): पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार तेजी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार सुबह सोने का वायदा भाव 204 रुपये यानी 0.13 फीसदी मजबूत होकर 1,52,465 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,261 रुपये पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दूसरी ओर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोना 1,51,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी बनी हुई है और हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,491 रुपये91,928 रुपये1,14,910 रुपये11,49,100 रुपये
22 कैरेट14,041 रुपये1,12,328 रुपये1,40,410 रुपये14,04,100 रुपये
24 कैरेट15,316 रुपये1,22,528 रुपये1,53,160 रुपये15,31,600 रुपये

जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को MCX पर सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

गुरुवार का सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये चढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इससे पहले बुधवार को इसमें 2,900 रुपये की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी और भाव 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक बाजारों में लगातार तीसरे दिन सोने में मजबूती देखी गई और स्पॉट गोल्ड करीब 0.9 फीसदी उछलकर 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त हलचल बनी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी का भाव बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। MCX पर चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 6,473 रुपये यानी 2.56 फीसदी की तेजी के साथ 2,59,738 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। पिछले ट्रेडिंग सेशन में यह 2,53,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ग्रामचांदी का भाव
1270.10 रुपये
82,160.80 रुपये
102,701 रुपये
10027,010 रुपये
10002,70,100 रुपये

IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का रेट 2,54,798 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया, जबकि गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में इसकी कीमत 2,70,000 रुपये प्रति किलो बताई गई है। वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का अब तक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

गुरुवार का चांदी का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 2,61,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। लगातार चौथे कारोबारी दिन चांदी मजबूत हुई है। इससे पहले पिछले सत्र में भी चांदी 3,500 रुपये उछलकर 2,54,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई और यह 81.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Summer Sale 2026 हुई शुरू, कौड़ियों के दाम मिल रहे एक से एक दमदार स्मार्टफोन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile