Gold Silver Prices Today (19 मई 2026): मंगलवार को चांदी के दाम में उछाल, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें

By

Gold Silver Prices Today (19 मई 2026): पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। आज, मंगलवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक की चाल निवेशकों की नजर में बनी हुई है।

MCX पर आज सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 116 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। यह लगभग 0.07 प्रतिशत की कमजोरी है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,59,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं वैश्विक बाजार में हाजिर सोना गिरावट के साथ 4,535.23 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,57,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,731 रुपये93,848 रुपये1,17,310 रुपये11,73,100 रुपये
22 कैरेट14,334 रुपये1,14,672 रुपये1,43,340 रुपये14,33,400 रुपये
24 कैरेट15,636 रुपये1,25,088 रुपये1,56,360 रुपये15,63,600 रुपये

सोमवार का सोने का दाम

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 24 कैरेट सोना 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर स्थिर बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में हल्की नरमी देखने को मिली थी और इसकी कीमत 4,535.23 डॉलर प्रति औंस रही।

आज की सोने की कीमत

चांदी की कीमतों में भी आज उतार-चढ़ाव जारी रहा। MCX पर चांदी का वायदा भाव 51 रुपये की हल्की कमजोरी के साथ 2,76,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,76,651 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर हासिल किया था।

ग्रामचांदी का भाव
1290.10 रुपये
82,320.80 रुपये
102,901 रुपये
10029,010 रुपये
10002,90,100 रुपये

दिल्ली बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,76,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत घटकर 75.42 डॉलर प्रति औंस रह गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट 2,90,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि IBJA के आंकड़ों में मंगलवार सुबह तक इसका भाव 2,68,040 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सोमवार की सोने की कीमत

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी में तेजी देखने को मिली थी। कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 2,76,000 रुपये प्रति किलो हो गई थी, जबकि इससे पहले शुक्रवार को यह 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी के आयात पर हालिया प्रतिबंध और रुपये में कमजोरी की वजह से इसकी कीमतों को समर्थन मिला है।

यह भी पढ़ें: Drishyam को भी कर दें ‘फेल’, ऐसी हैं OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस और थ्रिल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By