Gold Silver Prices Today (6 मई 2026): लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, चांदी हुई महंगी, देखें ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (6 मई 2026): लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना, चांदी हुई महंगी, देखें ताज़ा रेट

Gold Silver Prices Today (6 मई 2026): पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने की कीमतों पर साफ दिख रहा है, जिससे लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार सुबह तक सोने के वायदा भाव में हल्की बढ़त दर्ज की गई। कीमत 0.06% यानी 85 रुपये बढ़कर 1,49,838 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 1,49,753 रुपये पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 4,549.57 डॉलर प्रति औंस बनी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक सोना 1,47,636 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,203 रुपये89,624 रुपये1,12,030 रुपये11,20,300 रुपये
22 कैरेट13,689 रुपये1,09,512 रुपये1,36,890 रुपये13,68,900 रुपये
24 कैरेट14,922 रुपये1,19,376 रुपये1,49,220 रुपये14,92,200 रुपये

मंगलवार का सोने का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने में मामूली तेजी देखी गई और यह 4,549.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

आज क्या है चांदी का भाव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। MCX पर चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिली, जहां यह 0.22% यानी 525 रुपये बढ़कर 2,44,420 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,43,895 रुपये प्रति किलो था।

ग्रामचांदी का भाव
1254.90 रुपये
82,039.20 रुपये
102,549 रुपये
10025,490 रुपये
10002,54,900 रुपये

इस साल 29 जनवरी को चांदी के वायदा दाम 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सबसे ऊंचे स्तर तक गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 73.51 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई। IBJA के मुताबिक बुधवार सुबह चांदी 2,40,465 रुपये प्रति किलो रही, जबकि गुडरिटर्न्स के अनुसार इसकी कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो के आसपास है।

मंगलवार का चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूती और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़े। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,500 रुपये की बढ़त के साथ 2.51 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 2,49,500 रुपये प्रति किलो थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.08% बढ़कर 73.51 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Vivo X200 FE से लेकर Motorola Signature तक, 60 हज़ार के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन फोन

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile