Gold Silver Prices Today (5 मई 2026): मंगलवार को कमज़ोर हुआ सोना, चांदी भी हज़ारों रुपये फिसली, ताज़ा रेट

By

Gold Silver Prices Today (5 मई 2026): ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है, जिसके चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिली है, जहां यह करीब 1.32 प्रतिशत यानी 2002 रुपये टूटकर 1,49,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

गुडरिटर्न्स के अनुसार फिलहाल सोना 1,49,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक इसकी कीमत 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। गौर करने वाली बात है कि 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,236 रुपये89,888 रुपये1,12,360 रुपये11,23,600 रुपये
22 कैरेट13,729 रुपये1,09,832 रुपये1,37,290 रुपये13,72,900 रुपये
24 कैरेट14,976 रुपये1,19,808 रुपये1,49,760 रुपये14,97,600 रुपये

सोमवार का सोने का रेट

अगर पिछले दिन के भाव की बात करें तो अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये यानी 1.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसका भाव 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक स्तर पर भी सोना कमजोर पड़ा और 49.27 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,565.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का आज का रेट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। MCX पर चांदी के वायदा भाव में आज सुबह करीब 2.93 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके बाद यह 7207 रुपये सस्ता होकर 2,39,095 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,46,302 रुपये प्रति किलो था।

वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत बढ़कर 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का रेट 2,65,000 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जबकि IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह तक यह 2,40,120 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी फिसलकर 73.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

ग्रामचांदी का भाव
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

सोमवार का चांदी का रेट

पिछले कारोबारी दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशी बाजारों में दबाव के बावजूद घरेलू मांग मजबूत रहने के कारण चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली थी। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 6,800 रुपये महंगी होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार यह बढ़त करीब 2.8 प्रतिशत की रही और कीमत 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 2.55 प्रतिशत गिरकर 73.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी।

यह भी पढ़ें: 199 रुपये का Jio प्लान: रोज़ 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य बेनिफिट्स भी तगड़े

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By