Gold Silver Price Today, 20 July 2026: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर कीमती धातुओं के बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार, 20 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 658 रुपये यानी 0.47% बढ़कर 1,41,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,40,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड का भाव बढ़कर 4,007.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, बुलियन्स के अनुसार सोने का भाव 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक सोने की कीमत 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा और लगातार गिरावट के चलते यह तीन सप्ताह के निचले स्तर तक पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 800 रुपये टूटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि हल्की मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड की कीमत 15.42 डॉलर (0.39%) बढ़कर 3,992 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। 20 जुलाई 2026 को बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी के वायदा भाव में हल्की बढ़त देखने को मिली। चांदी 46 रुपये यानी 0.02% मजबूत होकर 2,16,449 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,16,403 रुपये प्रति किलोग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 56.66 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,16,880 रुपये प्रति किलोग्राम रही। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक चांदी का रेट 2,15,474 रुपये प्रति किलोग्राम था। उधर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर चांदी का भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में स्थानीय मांग कमजोर रहने का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 2,000 रुपये गिरकर 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पहले इसके दाम 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
वैश्विक बाजार में भी चांदी की चाल नरम रही। स्पॉट सिल्वर की कीमत घटकर 55.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Moto G57 Power: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना