Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है। इस सेल में अगर आप एक सस्ते फोन को खरीदना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि 10000 रुपये से भी कम में कोई फोन मिल जाए तो आपका सोचना गलत नहीं है। अमेजन सेल में आपको बहुत ही ज्यादा सस्ते में फोन्स मिल जाने वाले हैं। Amazon Sale में itel Zeno 300, Lava Bold N2, Lava Bold N4 Lite, Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite जैसे फोन्स पर दमदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप SBI Cards का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलग से 10% की बचत का लाभ मिलने वाला है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग प्राइस से भी कं प्राइस में आप इन फोन्स को खरीद सकते हैं।
itel Zeno 300 का 4GB + 64GB वैरिएन्ट 9,199 रुपये में अमेजन की लिस्टिंग में देखा जा सकता है। हालांकि SBI डिस्काउंट के बाद फोन को केवल 8,280 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की खासियत यह है कि इसमें एक 6000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है। इसमें 6.56-इंच की HD+ 90Hz डिस्प्ले मिलती है।
Lava Bold N2 का 4GB + 64GB वैरिएन्ट वैसे तो अभी तक 9,699 रुपये के प्राइस में मिल रहा था, लेकिन इसे इस समय आप SBI ऑफर के साथ मात्र 8,730 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन में एक 13MP AI डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 5000mAh की बैटरी 10W की चार्जिंग क्षमता के साथ मिलती है।
Lava Bold N4 Lite का 3GB + 32GB वैरिएन्ट को यूं तो 8,399 रुपये के प्राइस में अभी तक सेल किया जा रहा था, इसे इस समय अमेजन सेल में SBI डिस्काउंट के साथ 7,560 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन में एक 8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, और फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी मिल रही है।
Zeno 100 Pro का 3GB + 64GB मॉडल इस समय 8,199 रुपये कर प्राइस में लिस्ट है। लेकिन इसे आप SBI के बैंक ऑफर के साथ केवल 7,380 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फोन की खासियत इसमें मिलने वाली 5000mAh की बैटरी है।
अगर आप बेहद ही सस्ते में किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो लिस्ट में यही वह फोन है जो सबसे कम कीमत में आपको मिल सकता है। असल में, इस फोन की लिस्टिंग प्राइस तो 7,649 रुपये है, लेकिन SBI डिस्काउंट के बाद आपको यह फोन 6,885 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है। इस फोन में भी एक 5000mAh की बैटरी मिलती है।
नोट: आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं।