Gold Rate Today, 5 June 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने 24 कैरेट सोने का रेट 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर्स में मामूली नरमी देखने को मिली। सुबह तक इसका भाव 18 रुपये या 0.01 प्रतिशत घटकर 1,55,722 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड का मूल्य 4,471.79 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना 1,56,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई है।
दिल्ली के बुलियन बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर तेजी लौटती नजर आई। कच्चे तेल के दामों में नरमी और पश्चिम एशिया से जुड़े घटनाक्रमों को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ाया। इसके चलते 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 700 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
यह बढ़त बुधवार को आई 1,850 रुपये की गिरावट की आंशिक भरपाई मानी जा रही है। इससे पहले मंगलवार को सोने में 1,050 रुपये की मजबूती दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत रहा और स्पॉट गोल्ड लगभग 1 प्रतिशत चढ़कर 4,471.79 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने से पहले के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 3,800 रुपये की गिरावट के साथ 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
MCX पर चांदी के वायदा कारोबार में भी कमजोरी दर्ज की गई। सुबह तक इसका भाव 116 रुपये या 0.04 प्रतिशत फिसलकर 2,64,680 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन इसका समापन 2,64,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुआ था। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह चांदी का रेट 2,61,088 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं, गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमत 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 3,800 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत घटकर 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, वैश्विक बाजार में तस्वीर अलग रही, जहां स्पॉट सिल्वर 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया।
यह भी पढ़ें: 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और खूब सारा डेटा, कीमत 60 रुपये से कम, गदर काट रहा इस कंपनी का प्लान