Gold Rate Today: 8 जून को फिसला सोने-चांदी का भाव, जानिए कितने का मिल रहा 24K, 22K और 18K सोना

By

Gold Rate Today, 8 June 2026: पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने के बाजार पर लगातार दिखाई दे रहा है। दो दिन की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3,947 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। प्रतिशत के हिसाब से यह करीब 2.47% की कमजोरी दर्शाता है। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 1,59,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताजा आंकड़ों के मुताबिक टैक्स सहित सोने की कीमत 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक सोने का भाव 1,54,238 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुडरिटर्न्स की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,910 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,698 रुपये93,584 रुपये1,16,980 रुपये11,69,800 रुपये
22 कैरेट14,014 रुपये1,12,112 रुपये1,40,140 रुपये14,01,400 रुपये
24 कैरेट15,590 रुपये1,24,720 रुपये1,55,900 रुपये15,59,000 रुपये

शुक्रवार दिन सोने का भाव

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये कम होकर 1,59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में आई कमजोरी का सीधा प्रभाव घरेलू कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना लगभग 4,470.79 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता देखा गया, जहां हल्की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी का आज का भाव

वैश्विक और क्षेत्रीय तनाव के माहौल में चांदी के बाजार में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दो दिन बाद बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार MCX पर चांदी का वायदा भाव 16,595 रुपये टूटकर 2,48,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यह लगभग 6.27% की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले चांदी का वायदा भाव 2,64,796 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, IBJA के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,56,908 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।

ग्रामचांदी का भाव
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

शुक्रवार का चांदी का भाव

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 5,000 रुपये घटकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 2,65,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी का माहौल रहा और हाजिर चांदी की कीमत एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर 72.89 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ vs Vivo V70 vs Samsung Galaxy A57: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By