Gold Rate Today: 4 जून को सोने के दाम में भारी गिरावट! चांदी भी हुई धड़ाम, जानें आज का ताज़ा रेट

By

Gold Rate Today, 4 June 2026: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सर्राफा बाजार पर लगातार दिखाई दे रहा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 468 रुपये यानी करीब 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,54,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव गिरकर 4,463.84 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह तक सोने का रेट 1,55,036 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना फिलहाल 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को कैसा रहा सोने का बाजार

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित संघर्ष विराम को लेकर बनी अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,850 रुपये यानी 1.14 प्रतिशत टूटकर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एक दिन पहले यह 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो हाजिर सोना 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 4,463.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी का आज का भाव

ईरान-अमेरिका तनाव का प्रभाव चांदी के बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी के वायदा भाव में 1.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कीमत 3,807 रुपये टूटकर 2,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,66,707 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी का भाव घटकर 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 74.43 डॉलर प्रति औंस पर फिसल गई। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक चांदी का रेट 2,61,575 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी फिलहाल 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

बुधवार को चांदी में कितनी गिरावट आई

अखिल भारतीय सर्राफा संघ की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक बाजारों की नरमी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम को लेकर जारी असमंजस के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,500 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत कमजोर होकर 2,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी दबाव में रही और हाजिर कीमत करीब 1 प्रतिशत गिरकर 74.43 डॉलर प्रति औंस रह गई।

यह भी पढ़ें: सबसे कम बिजली खपत करने वाले 5 बेस्ट स्प्लिट AC, सब के सब हैं 5-स्टार रेटेड

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By