Gold Rate Today, 19 June 2026: सोने में आज फिर बड़ी गिरावट, चांदी का 6,660 रुपये टूटा भाव, जानें ताज़ा रेट

By

Gold Rate Today, 19 June 2026: घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम सभी टैक्स समेत घटकर 1,53,440 रुपये दर्ज किया गया।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 2.93 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके चलते कीमत 4,501 रुपये फिसलकर 1,49,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चाल पर नजर डालें तो हाजिर सोने का भाव 4,266.47 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,093 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं बुलियन्स के मुताबिक यह 1,49,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स की वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।

गुरूवार को क्या रहा सोने का भाव?

गुरुवार को भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी बनी रही। लगातार तीसरे दिन आई गिरावट के दौरान 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का दाम 960 रुपये कम होकर 1,53,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले बुधवार को इसका बंद भाव 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की कीमतों में यह गिरावट लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई। वहीं वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत मामूली बढ़त के साथ 4,266.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

चांदी के दाम में भारी गिरावट

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में 5.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते कीमत 14,287 रुपये टूटकर 2,37,520 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,51,807 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी के दाम 6,660 रुपये घटकर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 68.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

बुलियन्स के अनुसार चांदी का मौजूदा भाव 2,38,700 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुडरिटर्न्स पर इसकी कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम दिखाई गई है। IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी का रेट 2,40,191 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

गुरुवार को कितना था चांदी का भाव?

पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में तेजी आने के बाद सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ी, जिसका असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 6,660 रुपये सस्ती होकर 2,48,740 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई। इससे पहले इसका भाव 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.17 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Samsung Galaxy A37: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By