Gold Rate Today, 30 June 2026: सोने के दाम में आज फिर तेज़ उछाल, जानें आज कितना है ताज़ा भाव

By

Gold Rate Today, 30 June 2026: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारत में सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार, 30 जून 2026 को अलग-अलग बाजारों और संस्थाओं द्वारा जारी आंकड़ों में सोने के भाव में बदलाव दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि आज 24 कैरेट सोने का ताजा रेट विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कितना है।

MCX पर कितना है सोने का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलने से पहले 24 कैरेट सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। इसमें 11 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद इसकी कीमत 1,42,413 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,42,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज का गोल्ड रेट

बुलियन मार्केट के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,43,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,41,421 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गुडरिटर्न्स के डेटा के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दूसरी ओर, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने का भाव सभी टैक्स सहित 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

सोमवार को कैसा रहा बाजार?

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। कारोबारियों द्वारा निचले स्तर पर खरीदारी बढ़ने से सोने का भाव 1,300 रुपये उछल गया, जिससे पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,300 रुपये बढ़कर 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इससे पहले गुरुवार को इसका बंद भाव 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण उस दिन कारोबार नहीं हुआ।

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोने (Spot Gold) का भाव 54.14 डॉलर यानी 1.32 प्रतिशत फिसलकर 4,035.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: 9 हज़ार से भी कम में घर ले आएं 32-इंच का Frameless HD Smart TV, यहां मिल रही तगड़ी डील

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By