Gold Rate Today: 3 जून को सोने में तेज़ बढ़त, जानिए 24K, 22K और 18K सोने का आज का ताज़ा भाव

Gold Rate Today: 3 जून को सोने में तेज़ बढ़त, जानिए 24K, 22K और 18K सोने का आज का ताज़ा भाव

Gold Rate Today, 3 June 2026: वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर सोने के बाजार पर लगातार दिखाई दे रहा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। बुधवार सुबह बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का जून वायदा भाव 799 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीं, ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव सभी करों सहित बढ़कर 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1 प्रतिशत उछलकर 4,528.75 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोने का भाव 1,56,294 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,731 रुपये94,848 रुपये1,17,310 रुपये11,73,100 रुपये
22 कैरेट14,334 रुपये1,14,672 रुपये1,43,340 रुपये14,33,400 रुपये
24 कैरेट15,636 रुपये1,25,088 रुपये1,56,360 रुपये15,63,600 रुपये

मंगलवार को क्या रहा सोने का हाल?

मंगलवार को डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ा। इसका असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला, जहां सोने के दामों में भारी बढ़त दर्ज की गई।

99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई, जिसके बाद इसका भाव 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को यह 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी में भी तेजी

सोने की तरह चांदी के बाजार में भी अस्थिरता बनी हुई है। मध्य-पूर्व से जुड़े तनावपूर्ण हालात का प्रभाव चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह MCX पर चांदी का वायदा भाव 359 रुपये या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,66,522 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले यह 2,66,163 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में 1,300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव सभी करों सहित 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों की बात करें तो स्पॉट सिल्वर की कीमत लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 76.29 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। IBJA के अनुसार बुधवार सुबह चांदी का भाव 2,65,300 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों में चांदी की कीमत 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है।

ग्रामचांदी का भाव
1279.90 रुपये
82,239.20 रुपये
102,799 रुपये
10027,990 रुपये
10002,79,900 रुपये

मंगलवार का चांदी का भाव

मंगलवार को डॉलर की कमजोरी और तेल कीमतों में नरमी के चलते चांदी में भी खरीदारी बढ़ी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, यानी इसमें 1,300 रुपये प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चांदी की कीमतों में तेजी रही और स्पॉट सिल्वर 2 प्रतिशत उछलकर 76.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: कबाड़े में ना बेचें अपना पुराना Cooler, बस लगा दें 100 रुपये वाली ये एक चीज..काम न करे तो कहना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile