Gold Rate Today, 16 June 2026: देश और विदेश के बाजारों में बने हालात का असर सोने की कीमतों पर लगातार दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह बाजार खुलने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,422 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। प्रतिशत के हिसाब से यह करीब 1.61 फीसदी की तेजी है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,528 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
Surveyवैश्विक बाजार की बात करें तो स्पॉट गोल्ड 4,340.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने का भाव 1,50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर बुलियन्स के अनुसार यह कीमत 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट ने 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,680 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है।
सोमवार को कैसा रहा सोने का बाजार?
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की दिशा में बढ़ती बातचीत का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में देखने को मिला, जिसका प्रभाव घरेलू सोना बाजार पर भी पड़ा। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,500 रुपये महंगा हो गया और इसकी कीमत 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 2,500 रुपये बढ़कर 1,59,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 121.33 डॉलर यानी लगभग 3 प्रतिशत बढ़कर 4,340.65 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
चांदी में भी तेजी जारी
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह तक MCX पर चांदी का वायदा भाव 42 रुपये बढ़कर 2,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी करीब 0.02 प्रतिशत की रही। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,51,458 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 70.74 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 5,000 रुपये की छलांग लगाकर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
बुलियन्स के आंकड़ों के अनुसार चांदी की मौजूदा कीमत 2,54,520 रुपये प्रति किलो है। वहीं गुडरिटर्न्स ने चांदी का रेट 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया है। IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी 2,51,488 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
सोमवार को चांदी की कीमत में कितना बदलाव आया?
अमेरिका-ईरान शांति समझौते से जुड़ी खबरों ने वैश्विक कमोडिटी बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया, जिसका असर चांदी पर भी देखने को मिला। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया।
लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में चांदी मजबूत हुई और इसकी कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज की गई। इससे पहले चांदी 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 2.74 डॉलर यानी 4.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 70.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: मात्र 99 रुपये में 20 OTT प्लेटफॉर्म्स का मज़ा, बस इस तारीख तक है सुनहरा ऑफर!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
