Gold Rate Today in India, 26 June 2026: लगातार तीसरे दिन गिरा सोने का दाम, तीन महीनों में आज सबसे सस्ता

By

Gold Rate Today in India, 26 June 2026: देशभर में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अलग-अलग बाजारों और संस्थानों द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिला। मुहर्रम के कारण आज सर्राफा बाजार बंद है, इसलिए फिलहाल यही रेट प्रभावी रहेंगे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यह स्तर पिछले तीन महीनों का सबसे निचला माना जा रहा है।

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में हल्की तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में इसकी कीमत 73 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,43,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,43,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, बुलियन्स के आंकड़ों के अनुसार सोने का भाव 1,43,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। अगर Goodreturns के रेट्स की बात करें तो वहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,40,280 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। हाजिर सोना गिरकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो हाल के समय का महत्वपूर्ण निचला स्तर माना जा रहा है।

गुरूवार को क्या रहा सोने का हाल?

बीते कारोबारी सत्र में घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में निवेशकों की घटती रुचि के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट (99.9 प्रतिशत शुद्धता) सोना एक ही दिन में 2,800 रुपये सस्ता होकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसका भाव 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। लगातार तीसरे कारोबारी दिन आई इस गिरावट के चलते कीमतें तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं।

विदेशी बाजारों में भी सोने की चाल कमजोर रही। नवंबर 2025 के बाद पहली बार स्पॉट गोल्ड 4,000 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 21.15 डॉलर यानी 0.53 प्रतिशत घटकर 3,978.06 डॉलर प्रति औंस रह गई। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 6 नवंबर को भी स्पॉट गोल्ड लगभग इसी स्तर पर बंद हुआ था, जब इसका भाव 3,977.15 डॉलर प्रति औंस था।

यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, 40000 रुपये से कम है सबकी कीमत

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By