200MP कैमरा के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, 40000 रुपये से कम है सबकी कीमत

200MP कैमरा के साथ आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, 40000 रुपये से कम है सबकी कीमत

स्मार्टफोन्स के बाज़ार में 200MP वाले कैमरा के साथ आने वाले स्मार्टफोन्स ने तो जैसे अलग ही कहर मचा दिया है. इन स्मार्टफोन्स के दमदार 200MP कैमरा के साथ यूजर्स बिना किसी प्रोफेशनल कैमरा के भी बेहतरीन फोटोग्राफी कर पाते हैं. ऐसे स्मार्टफोन्स उन लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं जो फोटोग्राफी के शौकीन हैं. इनके हाई क्वालिटी सेंसर तस्वीरों में और भी ज्यादा डीटेल्स और सुंदरता डाल देते हैं. अगर आप भी ऐसे ही कैमरा वाला स्मार्टफोन थोड़े कम दाम में खरीदना चाहते हैं तो इस लिस्ट में आपको देखने को मिलेंगे 5 ऐसे स्मार्टफोन्स जो 40,000 रुपये से भी कम के दाम में 200MP के शानदार कैमरा के साथ आते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V70 FE (32,495 रुपये)

Vivo V70 FE with 200mp camera india launch announced

इस स्मार्टफोन के शानदार डूअल रियर कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 50MP के दमदार फ्रंट कैमरा के साथ बढ़िया सेल्फी लेने में माहिर हैं. कैमरा के अलावा इस स्मार्टफोन में एक लाजवाब MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर देखने को मिलता है और इसका 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

Redmi Note 15 Pro Plus (38,999 रुपये)

Redmi Note 15 Pro Plus price

Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 के दमदार चिपसेट पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में एक डूअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन केवल एक दमदार रियर कैमरा ही नहीं लेकिन एक बढ़िया 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. इसके साथ ही इसमें 6.83 इंच का एक दमदार AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

Vivo V60 E (31,349 रुपये)

पिछले साल ही लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में एक बढ़िया डूअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा 30x के डिजिटल ज़ूम के साथ आता है और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा भी देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें 50MP का लाजवाब फ्रंट कैमरा भी उलब्ध है. अपनी 6500mAh की बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन बैटरी के मामले में भी आगे रहता है और इसमें 90W तक की फ्लैश चार्जिंग भी उपलब्ध है.

Realme 16 Pro (36,999 रुपये)

Realme 16 Pro Plus

6.78 इंच के शानदार AMOLED डिस्प्ले के साथ इस स्मार्टफोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है. इसके डूअल रियर कैमरा सेटअप में 200MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें एक दमदार 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है जो अच्छी सेल्फीज़ लेने में माहिर है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और इसमें 80W की सूपर फ्लैश चार्जिंग भी देखने को मिलती है.

Xiaomi Redmi Note 15 Pro (31,999 रुपये)

Redmi Note 15 pro

Qualcomm के शानदार Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी 100W तक की फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिलती है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डूअल रीयर कैमरा सेटअप में 200MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलता है. इस फोन में 32MP का एक सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: जून 2026 में 30,000 रुपये से कम में आने वाले 7 बेस्ट स्मार्टफोन, डिज़ाइन से लेकर कैमरा तक सब शानदार

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile