Gold Price Today, 3 July 2026: सोने में अचानक तेज़ उछाल! चांदी के भी बढ़ते जा रहे भाव, ताज़ा रेट जानें

By

Gold Price Today, 3 July 2026: शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 35 रुपये यानी 0.02% की हल्की गिरावट के साथ 1,45,723 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,45,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, अलग-अलग बाजार स्रोतों के आंकड़ों में भी कीमतों का अंतर देखने को मिला। Bullions के अनुसार सोने का भाव 1,46,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,003 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। दूसरी ओर Goodreturns ने इसका रेट 1,44,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

गुरूवार को कैसा रहा सोने का बाजार?

गुरुवार को वैश्विक बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण सोने की मांग बढ़ी। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत दो दिनों की गिरावट के बाद 3,000 रुपये उछलकर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले बुधवार को इसका भाव 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी का आज का भाव

शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख बना रहा। बाजार खुलने से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 455 रुपये यानी 0.2% बढ़कर 2,29,691 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,29,236 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अन्य बाजार स्रोतों के अनुसार, Bullions ने चांदी का भाव 2,33,340 रुपये प्रति किलोग्राम बताया है। वहीं IBJA के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक इसकी कीमत 2,28,850 रुपये प्रति किलोग्राम रही। Goodreturns के अनुसार चांदी 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। उधर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

गुरूवार का चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

यह भी पढ़ें: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी सरकार का नोटिस, Username फीचर पर बढ़ी सख्ती!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By