मई का महीना आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। 1 मई 2026 से श्रम कानून, बैंकिंग, LPG सिलेंडर और डिजिटल लेन-देन से जुड़े नए नियम लागू होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार भी चार नए लेबर कोड लागू करने की तैयारी में है, जिनका प्रभाव सैलरी, प्रोविडेंट फंड (PF) और काम के घंटों पर पड़ सकता है। इन बदलावों की जानकारी पहले से होना आपको आर्थिक नुकसान से बचाने और बेहतर योजना बनाने में मदद कर सकता है।
1 मई 2026 से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। इनमें एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से लेकर बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट तक कई क्षेत्र शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में चार नए श्रम कानून लागू किए जाने वाले हैं। इन नियमों के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव संभव है, साथ ही PF में योगदान और काम के घंटों को लेकर भी नए प्रावधान आ सकते हैं। धीरे-धीरे ऐसे बदलाव अन्य राज्यों में भी लागू किए जा सकते हैं।
नए नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दो LGP सिलेंडर की बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया जाएगा। इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए ज्यादा इंतजार करना होगा।
डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने के लिए UPI लेन-देन में टू-स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य किया जा सकता है। पिन के अलावा बायोमेट्रिक या हार्डवेयर टोकन जैसे अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।
कई बैंक एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट कम करने की तैयारी में हैं। नई लिमिट पार करने पर ग्राहकों को ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है, जिससे बैंकिंग खर्च बढ़ सकता है।
सरकारी बीमा योजनाओं का सालाना प्रीमियम अब सीधे बैंक खाते से कट जाएगा। 1 मई के बाद से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लिए 436 रुपये और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए 20 रुपये हर साल अपने आप डेबिट किए जा सकते हैं।
नई गाइडलाइंस के तहत लाभार्थियों को अपने आवंटित घर में कम से कम 5 साल तक रहना अनिवार्य होगा। घर किराए पर देने या खाली छोड़ने की स्थिति में आवंटन रद्द किया जा सकता है।
बैंकों ने ग्राहकों से 1 मई तक ई-केवाईसी पूरा करने को कहा है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो खाते से लेन-देन पर रोक लग सकती है या खाता अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।
SBI और ICICI जैसे बड़े बैंक अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर रहे हैं। इसमें यूटिलिटी बिल पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स कम हो सकते हैं और किराए के भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।
SEBI म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में नए नियम लागू कर रहा है। अब फंड हाउस को अपने खर्चों और जोखिम स्तर से जुड़ी ज्यादा डिटेल्ड जानकारी साझा करनी होगी। इसके तहत “रिस्क-ओ-मीटर” को भी अपडेट किया जाएगा, ताकि निवेशकों को फंड के जोखिम को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सके। ये नए नियम 1 मई से लागू होंगे, जिनका उद्देश्य निवेशकों को ज्यादा स्पष्ट और भरोसेमंद जानकारी प्रदान करना है।
इन सभी बदलावों का असर सीधे आपकी वित्तीय योजना और रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ सकता है, इसलिए समय रहते इन नियमों को समझना बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ‘प्रलय आएगा’; Tumbbad 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जल्द लौटेगी डर और लालच की कहानी, नोट कर लें तारीख