हर रोज़ करोड़ों लोगों का सहारा बनने वाली भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान अलग – अलग वजहों से अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ता है और कई बार यह पहचान पत्र आधार कार्ड ही होता. लेकिन अगर आप इसे ट्रेन में ले जाना ही भूल जाएं तो आपको जुर्माना भरने की जरूरत पड़ती है और हो सकता है की आपको ट्रेन से ही निकाल दिया जाए. अगर आप भी अपने आधार कार्ड को ट्रेन में लाना भूल गए हैं तो घबराएं नहीं, आप आधार ऐप की मदद भी ले सकते हैं. आइए जाने कैसे आप नई और बेहतरीन आधार ऐप के माध्यम से अपने आप को इस जुर्माने से कैसे बचा सकते हैं.
अगर आप भी अपनी ट्रेन यात्रा में कभी आधार कार्ड को लाना भूल जाएं तो आपको डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आप आसानी से आधार ऐप की सहायता ले सकते हैं. आधार ऐप के माध्यम से आप ओरिजनल आधार कार्ड न होने पर भी अपनी पहचान को साबित कर सकते हैं. इस ऐप की मदद से आप अपने बाकी परिवार के सदस्यों का भी आधार कार्ड अपने स्मार्टफोन में रख सकते हैं, यह कुल 5 लोगों तक ही सीमित है.
ट्रेन यात्रा के दौरान आप आधार ऐप द्वारा अपना आधार दिखाएं, फिज़िकल आधार की तरह ही दिखने वाला ये आधार पूरी तरह मान्य है। आप एक मोबाइल फ़ोन में अपना और अपने परिवार (कुल 5 सदस्यों) का आधार दिखा सकते हैं।
— Aadhaar (@UIDAI) June 16, 2026
अभी डाउनलोड करें आधार ऐप – https://t.co/X1ymzxksIZ #AadhaarApp #TrainTravel… pic.twitter.com/QmKCHnge2u
इस ऐप से आप आसानी से अपनी पहचान को दिखा सकते हैं और ट्रेन के चालान से बच सकते हैं. आधार ऐप में दिए गए QR कोड की मदद से आपकी पहचान मिनटों में कन्फर्म हो सकती है और इस से फर्जी आधार कार्ड होने की शंका भी दूर हो जाती है.
भारतीय रेल हर ट्रेन सफर में यात्रियों से आधार कार्ड इसलिए मांगता है क्योंकि अगर किसी ने अपनी टिकट ऑनलाइन बुक की है तो उसकी पहचान को पता करने के लिए यात्री को अपना पहचान पत्र दिखाना ही पड़ता है. इसे न दिखने से यात्रियों को जुर्माना देना पड़ता है. अपनी पहचान साबित करने के लिए केवल आधार ही नहीं लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और बाकी गवर्नमेंट ID भी दिखाई जा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: दुबई घूमने का है प्लान? घर बैठे अप्लाई करें वीजा, काफी आसान हो गया है प्रोसेस, जान लें फीस और बाकी डिटेल्स
By: Ananya Sharma (Intern)