16 दिसंबर से शुरू हो रही है Flipkart Big Saving Days sale, TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगा 70% तक डिस्काउंट

Highlights

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

Flipkart पर 16 दिसंबर को शुरू होगी बिग सेविंग डेज़ सेल

फ्लिपकार्ट प्लस मेम्बर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस

Flipkart Big Saving Days (फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़) सेल शुरू होने वाली है। सेल 16 दिसंबर से शुरू होने वाली है और 21 दिसंबर तक चलने वाली है। सेल के दौरान फ्लिपकार्ट प्लस (Flipkart Plus) और रेगुलर कस्टमर को एलिजिबल ऑर्डर पर फ्री डिलिवरी, प्रॉडक्ट पर लो प्राइस और ईज़ी रिटर्न की सुविधा मिलेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल के लिए SBI के साथ साझेदारी की है जिससे ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट प्लस मेम्बर्स (Flipkart Plus) को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा।

सेल के दौरान मोबाइल फोंस, टैबलेट, इलेक्ट्रोनिक्स, टीवी अप्लयांसेज आदि पर बढ़िया डिस्काउंट मिलने वाला है। अभी तक सही डील्स का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फ्लिपकार्ट (Flipkart) iPhone 11, Vivo X60 आदि पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर पेश करेगा। टैबलेट आदि पर 45% तक डिस्काउंट मिलने वाला है जबकि स्मार्टवॉच पर 60%, TV पर 70%, रेफ्रिजरेटर पर 50% और होम अप्ल्यांसेज पर 70% तक डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट 12 AM, 8 AM और 4 PM के बीच क्रेज़ी डील्स भी पेश करेगा। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 16 दिसंबर को रात 2 बजे अर्ली बर्ड डिस्काउंट भी पेश किया जाएगा।

ग्राहकों को अर्ली एक्सेस पाने के लिए Flipkart Plus मैम्बर बनना होगा। Flipkart Plus लोयल्टी प्रोग्राम है जो ग्राहकों को फ्री शिपिंग, सेल का अर्ली एक्सेस आदि ऑफर करता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile