Flipkart Big Billion Days sale 2026 date announced
त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग के दीवानों के लिए साल का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल नजदीक आता नजर आ रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की जानी पहचानी सालाना सेल Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के आयोजन की डेट और बैंक ऑफर आदि की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आए एक टीज़र स्क्रीनशॉट के अनुसार, इस साल की यह सबसे बड़ी सेल 9 अक्टूबर 2026 से सभी भारतीय यूज़र्स के लिए लाइव हो सकती है। हमेशा की तरह, अपने लॉयल ग्राहकों को प्राथमिकता देते हुए कंपनी Flipkart Plus और VIP मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले यानी 8 अक्टूबर 2026 से अर्ली एक्सेस (Early Access) विंडो खोला जा सकता है, जिससे वे भारी डिस्काउंट वाले लिमिटेड-स्टॉक डील्स पहले ही ग्रैब कर सकेंगे।
Flipkart पर Microsite कुछ समय के लिए गलती से लाइव हुई थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया।
लीक हुए सेल लैंडिंग पेज से इस बार मिलने वाले बैंकिंग पार्टनर्स और शुरुआती डिस्काउंट का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, खरीदारी के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट व डेबिट कार्ड्स पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। हालांकि, बैंक ऑफर के लिए मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू, अधिकतम छूट की सीमा और एलिजिबल कार्ड्स के वेरिएंट्स की सही जानकारी माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद ही सामने आने वाली है। इसके साथ ही, प्लस मेंबर्स को हमेशा की तरह अर्ली एक्सेस के दौरान अतिरिक्त सुपरकॉइन्स (SuperCoins) कमाने और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे खास लाभ मिलने की भी पूरी उम्मीद है।
Flipkart Big Billion Days starts 9th October officially revealed #FlipkartBigBillionDays pic.twitter.com/X2vTUqLey7
— TweetLag (@X_Up_date) September 10, 2026
इस सेल का मुख्य आकर्षण हर साल की तरह प्रीमियम और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप्स और होम अप्लायंसेज पर मिलने वाली भारी कटौती होगी। टेक खरीदारों की नजरें मुख्य रूप से Apple के हालिया iPhone 17, iPhone 16 सीरीज के डिस्काउंटेड रेट्स के साथ-साथ Samsung, Vivo और Motorola के फ्लैगशिप हैंडसेट्स पर मिलने वाली ‘डील ऑफ द डे’ और ‘क्रैश प्राइसेज’ पर टिकने वाली हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि फ्लिपकार्ट ने अभी तक इस डेट और ऑफर आदि की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है। ऐसे में, ऐसा माना जा सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर सम्पूर्ण जानकारी सामने आ जाए।
यह भी पढ़ें: Samsung-Apple के बाद Motorola भी ला रहा अपना मुड़ने वाला फोन..तगड़ा लग रहा डिजाइन