Flipkart Big Saving Days सेल: 17 जनवरी से होगी शुरू, देखें कैसे ऑफर्स कर रहे आपका इंतज़ार

Highlights

फ्लिपकार्ट नए साल में बिग सेल ला रहा है। Flipkart ने घोषणा की है कि वह Flipkart Big Saving Days Sale का आयोजन करने जा रहा है

इस सेल में ऐसा सामने आ रहा है कि इस दौरान यानि सेल में आपको बेहतरीन डिस्काउंट और बड़े बड़े ऑफर्स मिलने वाले है

सेल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक जारी रहने वाली है

फ्लिपकार्ट नए साल में बिग सेल ला रहा है। Flipkart ने घोषणा की है कि वह Flipkart Big Saving Days Sale का आयोजन करने जा रहा है। इस सेल में ऐसा सामने आ रहा है कि इस दौरान यानि सेल में आपको बेहतरीन डिस्काउंट और बड़े बड़े ऑफर्स मिलने वाले है। सेल 17 जनवरी से 22 जनवरी तक जारी रहने वाली है, इसी दौरान Amazon भी अपनी एक सेल का आयोजन करने वाला है। एक टीज़र से सामने आ रहा है कि इस सेल के दौरान Flipkart आपको इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक का भारी डिस्काउंट देने वाली है। Flipkart ने यह भी घोषणा की है कि वह इस सेल में मोबाइल और टीवी सहित कई प्रोडक्टस पर बेहतरीन डील्स और ऑफर देने वाला है। 

सेल के दौरान कैसे मिलेंगे ऑफर

2022 में Flipkart की यह पहली सेल होने वाली है। फ्लिपकार्ट आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी करके आपको इस सेल के दौरान बेस्ट ऑफर प्रदान करेगा। बिग सेविंग डे सेल में आपको आईसीआईसीआई बैंक की ओर से बढ़िया ऑफर और डिस्काउंट ऑफर किए जाएंगे। आपको बता देते है कि ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से कोई भी आइटम खरीदने पर आपको अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी। इस सेल से मिलने वाले डील्स के बारे में पहले से चल रहे टीज़र से सामने आ रहा है कि सेल में टीवी आदि पर Flipkart  75% तक की भारी छूट की पेशकश करेगा।

फ्लिपकार्ट का कहना है कि वह स्मार्टफोन, बहुत से डिवाइस और फैशन पर बेहतर छूट देने जा रहा है क्योंकि खरीदार अधिक आकर्षक ऑफर की तलाश में हैं। इन डील्स के अलावा, यह क्रेजी डील्स, रश आवर्स, टिक टॉक डील्स और भी बहुत कुछ प्रदान करने की तैयारी है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile