फेसबुक इंडिया के MD का इस्तीफा, भूषण अंतरिम MD

HIGHLIGHTS

फेसबुक देश में 12 भाषाओं में उपलब्ध है और भारत में उपलब्ध 80 फीसदी से ज्यादा ऐप फेसबुक से एकीकृत हैं.

फेसबुक इंडिया के MD का इस्तीफा, भूषण अंतरिम MD

फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक (MD) उमंग बेदी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्हें साल 2016 के जून में नियुक्त किया गया था. उनकी जगह पर संदीप भूषण को अंतरिम MD नियुक्त किया गया है. सोशल नेटवर्क दिग्गज ने बुधवार को यह जानकारी दी. फेसबुक ने एक बयान में कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि उमंग बेदी इस साल के अंत तक फेसबुक छोड़ देंगे. उन्होंने अपने समय में कारोबार बढ़ाया और सचमुच एक मजबूत दल का गठन किया. हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं."

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि फेसबुक के भारत में 20.1 करोड़ सक्रिय यूजर्स हैं. बेदी ने यह पद किर्तिगा रेड्डी के अमेरिका लौटने के बाद संभाला था. रेड्डी फिलहाल कंपनी के कैलिफरेनिया स्थित मुख्यालय में नई भूमिका संभाल रही हैं. 

बेदी ने पुणे विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था. वह हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के भी छात्र रहे हैं. बेदी आधिकारिक रूप से फेसबुक के साथ साल 2016 के जुलाई में जुड़े थे. 

फेसबुक देश में 12 भाषाओं में उपलब्ध है और भारत में उपलब्ध 80 फीसदी से ज्यादा ऐप फेसबुक से एकीकृत हैं. 

बेदी ने हाल ही में राजधानी में आयोजित फेसबुक के एक कार्यक्रम में कहा था, "भारत सहित एशिया में स्थानीय रूप से इंटरनेट से संबंधित इंटरनेट बनाने में सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय सामग्री, स्थानीय भाषाएं और स्थानीय जागरूकता है, ताकि हम अंग्रेजी से बाहर निकलकर फेसबुक को स्थानीय रूप से उपभोक्ताओं के लिए प्रासंगिक बना सकें."

Indo-Asian News Service View Full Profile