उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कश्मीर जैसी ठंडक देगा ये छोटू डिवाइस, 2000 रुपये से भी कम है कीमत

By

भारतीय कंपनी TEMPT ने अपने नए और बेहतरीन ICY इंस्टेंट कूलिंग फैन्स को भारत में लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है की ये फैन्स उन लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं जो लोग ठंडी हवा के इस साधन को आसानी से अपनी जेब में लेकर घूम सकें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकें. इन लोगों में वह लोग शामिल हैं जो रोज़ दफतर, कॉलेज या और जरूरी कामों की वजह से घर से बाहर निकलते हैं. ये नए और शानदार फैन्स कंपनी के दावे के हिसाब से 18 डिग्री तक की ठंडक कर सकते हैं और कंपनी का यह भी कहना है की इन फैन्स की बैटरी एक बार की चार्जिंग में 12 घंटे तक चल जाती है.

क्या हैं इन फैन्स के फीचर्स?

इन फैन्स की सबसे बड़ी उपलब्धि है इनका छोटा साइज जिसकी मदद से इन्हें आराम से अपनी जेब या बैग में रखा जा सकता है. इन फैन्स में तीन काफी प्रीमियम लुक वाले कलर देखने को मिलते हैं जो आपको स्टाइल के साथ ही बढ़िया कूलिंग भी देते हैं. इन लाजवाब फैन्स में सेमीकंडक्टर की मदद से कूलिंग कि जाती है और कंपनी का दावा है कि यह फैन्स 18 डिग्री तक की बिंदास कूलिंग कर सकते हैं.

बैटरी के मामले में इन फैन्स में 4000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जो एक बार चार्ज करने के बाद 12 घंटों तक चल सकती है इस बैटरी को आप एक टाइप C चार्जर से चार्ज कर सकते हैं और ये फैन्स 90 मिनट में चार्ज हो जाते हैं. इसमें लगी मोटर 14000RPM से भी ज्यादा स्पीड पर कूलिंग देने में सक्षम है. बैटरी परसेंटेज के लिए इन फैन्स में एक LED डिस्प्ले भी देखने को मिलता है.

कीमत और उपलब्धता

इन बेहतरीन कूलिंग देने वाले फैन्स को आप अमेज़न या कंपनी की अपनी वेबसाइट पर खरीद सकते हैं. इन फैन्स की कीमत मात्र 1,990 रुपये है और ये फैन्स तीन बढ़िया कलर ऑप्शंस के साथ आते हैं.

यह भी पढ़ें: घर ले आओ ये चलने-फिरने वाले AC..गर्मी दूर करने में हैं एक्सपर्ट

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By