EPFO 3.0: ATM, UPI PF विड्रॉल कब होंगे शुरू, कितने पैसे निकाल सकेंगे आप? जानिए हर सवाल का जवाब

By

EPFO अभी EPFO 3.0 के साथ EPFO में कुछ बड़े और खास बदलाव लाने के प्रोसेस में लगा है. इस अपग्रेड के साथ करोड़ों EPFO यूजर्स की जिंदगी में बदलाव आ सकता है. इस नए और आधुनिक EPFO के माध्यम से सरकार PF के विड्रॉल्स को आसान बनाने की कोशिश कर रही है. इस अपग्रेड की मदद से EPFO करोड़ों यूजर्स को अपने PF को UPI और ATM जैसे माध्यमों से विड्रॉ करने की सुविधा देने की कोशिश कर रहा है.

इस सुविधा की टेस्टिंग खत्म हो चुकी है और अभी बड़ा सवाल यह है कि यह सुविधा लोगों के लिए कब से उपलब्ध होगी. अगर आप भी जानना चाहते हैं की यह सुविधा कैसे काम करेगी और इसमें कितने रुपये तक के विड्रॉल्स हो सकेंगे तो इस आर्टिकल में आपको इन सारे सवालों के जवाब पा सकेंगे.

कब शुरु होगी EPFO की ATM और UPI विड्रॉल सुविधा?

EPFO ने अपने नए सिस्टम की टेस्टिंग हाल ही में खत्म की है और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मई में ही कहा था कि यह सुविधा जल्द ही लोगों के लिए उपलब्ध होगी लेकिन केंद्रीय सरकार ने इस सुविधा के आने की कोई तारीख या और जानकारी नहीं दी है. जब तक इसकी डेट रिलीज नहीं की जाती तब तक EPFO के सब्सक्राइबर्स अपने PF के पैसे को ATM या UPI के माध्यम से विड्रॉ नहीं कर पाएंगे.

क्या है EPFO 3.0?

EPFO 3.0 एक नया और आधुनिक डिजिटल प्लेटफार्म है जो कागज पर होने वाले सारे काम को खत्म करने के उद्देश्य से शुरु किया गया था. इस सिस्टम के माध्यम से EPFO विड्रॉल्स के प्रोसेस के पूरा होने में देरी जैसी दिक्कतों को भी खत्म करने की कोशिश करेगा. इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से EPFO अपने सब्सक्राइबर्स को अपने PF के पैसे को आसानी से अपने आधार से लिंक्ड बैंक अकाउंट के माध्यम से विड्रॉ करने की सुविधा देगा. इसके माध्यम से विड्रॉल्स में देरी भी नहीं आएगी और लोग आराम से अपने पैसे विड्रॉ कर पाएंगे.

UPI के जरिए कैसे होगा PF विड्रॉल?

इस नए सिस्टम के माध्यम से EPFO के मेंबर्स इन सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे:

  • अपने PF के विड्रॉल के लिए एलिजिबल बैलेंस को चेक करना।
  • विड्रॉल के लिए पैसे सेट करना।
  • अपनी UPI पिन के माध्यम से ट्रांसक्शन को पूरा करना।
  • अपने विड्रॉ किए गए पैसे को अपने बैंक अकाउंट में एक्सेस करना।

यह भी पढ़ें: दुबई घूमने का है प्लान? घर बैठे अप्लाई करें वीजा, काफी आसान हो गया है प्रोसेस, जान लें फीस और बाकी डिटेल्स

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By