अपनी पुरानी कार को बनाएं नई इलेक्ट्रिक कार, दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला
अब दूसरे प्रदेश नहीं बेचनी पड़ेगी दिल्ली वालों को आपको अपनी पुरानी कार
पुरानी डीजल और पेट्रोल गाड़ी को बदल सकते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी में
जानें दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला क्या है
अगर आप भी डीजल गाड़ी के मालिक हैं तो आपके लिए एक बढ़िया खबर आ गई है। यह खबर दिल्ली वालों के लिए है। राज्य में 10 साल से पुराने डीजल वाली गाड़ियों को बैन करने के बजाए सरकार ने एक नया रास्ता निकाला है। अब इन पुराने व्हीकल को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदला जा सकेगा और मालिक बिना किसी दिक्कत या परेशानी के अपने पुराने वाहनों को दिल्ली की सड़कों पर भगा सकेंगे। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल 2015 और सुप्रीम कोर्ट 2018 द्वारा जारी आदेशों के हिसाब से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों को चलाना बैन है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वायु प्रदूषण (Air pollution) सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है जिससे जनता को और सरकार सभी परेशान हैं। हाल ही में प्रदेश में 10 साल से पुरानी डीजल व 15 साल से पुराने पेट्रोल इंजन वाली गाड़ियों को बैन करने का फैसला लिया गया था। इस फैसले से दिल्ली-NCR वाले परेशान थे कि अपनी पुरानी गाड़ियों का क्या करेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री (Delhi Transport Minister) कैलाश गहलोत ने साफ किया है कि 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को अब इलेक्ट्रिक गाड़ी में बदला जा सकता है।
परिवहन मंत्री (Transport Minister) कैलाश गहलोत ने अपनी ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा, "दिल्ली अब इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) की इलेक्ट्रिक रेट्रोफिटिंग के लिए तैयार है। यदि आपका डीजल वहां फिट पाया जाता है तो आप उसे इलेक्ट्रिक इंजन में बदल सकते हैं। जल्द ही विभाग इलेक्ट्रिक किट बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट शेयर करेगा। इस तरह 10 साल बाद भी डीजल गाड़ियों का उपयोग किया जा सकेगा।”
डीजल कार में इलेक्ट्रिक किट सभी लगाने की इजाज़त मिलेगी, जब टेस्टिंग एजेंसी डीजल कार के इंजन को फिट घोषित करेगी। अप्रूवल मिलने के बाद ही गाड़ी के मालिक अपने इंजन को इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ बदल सकेंगे।
मौजूदा समय में देश में कई स्टार्टअप्स हैं जो EV किट मुहैया कराते हैं। इस किट के ज़रिए लोग अपनी डीजल व पेट्रोल गाड़ियों को इलेक्ट्रिक गाड़ियों तबदील कर सकते हैं। इसका सोल्युशन काफी युनीक है लेकिन ध्यान रहे कि यह काफी महंगा भी पड़ सकता है। नई तकनीक होने के नाते वर्तमान में इन EV किट की कीमतें काफी ज़्यादा है। कुछ कंपनियां इन EV किट को 4-5 लाख रूपये तक बेच रहे हैं। निश्चित तौर पर 10 साल से पुरानी गाड़ी के ऊपर इतना खर्चा करने से कई लोग बचेंगे। देखना होगा कि भविष्य में तकनीक के सस्ते होने के बाद इन EV किट की कीमतों में कितनी गिरावट आ सकती है।