Cryptocurrency में निवेश से पहले जरूर जान लें ये 7 मुख्य बातें, नहीं तो पैसा चला जाएगा पानी में

Highlights

बिटकॉइन, ट्रेडिंग मार्केट में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में से एक है

आजकल के समय में सबसे चर्चित विषय या मुद्दा "Cryptocurrency" है

अभी भी बहुत से लोग हैं जो क्रिप्टो (Crypto) दुनिया में पैसा निवेश करना नहीं जानते हैं

आजकल के समय में सबसे चर्चित विषय या मुद्दा "Cryptocurrency" है। Cryptocurrency बिल 2021 भारतीय संसद के शीतकालीन सत्र में पारित होने वाला है। फिर भी लोगों का इस डिजिटल करेंसी के प्रति उत्साह बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। बिटकॉइन (Bitcoin) ट्रेडिंग मार्केट में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में से एक है। इथेरियम, डॉजकोइन जैसी डिजिटल करंसी की भी अच्छी लोकप्रियता है।

हालाँकि, अभी भी बहुत से लोग हैं जो क्रिप्टो (Crypto) दुनिया में पैसा निवेश करना नहीं जानते हैं। Cryptocurrency लेनदेन की विधि के बारे में बहुत से लोग भ्रमित हैं। अगर ये सभी लोग कभी क्रिप्टो की दुनिया में निवेश करते हैं, तो उन्हें आसानी से धोखा दिया जा सकता है।

यदि आप क्रिप्टो ट्रेडिंग की शुरुआत कर रहे हैं, तो यहां ध्यान रखने योग्य सात बातें यहाँ हम आपको बताने जा रहे हैं। अगर आप इन बातों का ध्यान रहते हैं तो आपको कभी कोई दिक्कत नहीं होने वाली है, अन्यथा आपको इस निवेश में बड़ा नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन 7 बातों के बारे में विस्तार से...!

Cryptocurrency निवेश के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

1. क्रिप्टो बाजार में निवेश करने के लिए प्ले स्टोर में कई फर्जी ऐप भी हैं। इसलिए क्रिप्टो (Crypto) बाजार में प्रवेश करने से पहले, आपको सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए कि कौन सा ऐप ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त है। ऐप डाउनलोड करने के साथ-साथ आपको रिव्यू और रेटिंग भी ध्यान में रखनी चाहिए।

2. इंटरनेट पर Cryptocurrency ट्रेडिंग के लिए कई वेबसाइटें हैं। उनके URL पर अच्छी तरह से नज़र डालें। आजकल हैकिंग अटैक साइबर दुनिया में काफी लोकप्रिय हो गया है। इसलिए अगर आप बिना किसी वेरीफिकेशन के किसी भी वेबसाइट पर बैंक खाते का विवरण दर्ज करते हैं, तो आपके बैंक से पैसा चोरी हो सकता है। 

3. किसी भी प्लेटफॉर्म पर Cryptocurrency लेनदेन शुरू करने से पहले आपको अच्छी तरह से वेरीफिकेशन करने की जरूरत है। 

4. यदि आपको किसी क्रिप्टो (Crypto) विशेषज्ञ या क्रिप्टो (Crypto) बाजार में निवेश करने का अनुभव रखने वाले किसी व्यक्ति से निवेश लिंक मिलता है, तो पहले इसे वेरीफाई करें। दूसरे फ़ोन पर एक नया टैब खोलकर देखें कि ट्रेडिंग साइट कितनी सही है।

5. कई ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म निवेशकों को 5-10% रिटर्न की प्रतिबद्धता प्रदान करते हैं। इस तरह के जाल में कभी भी न फंसे। ऐसे मामलों में पैसों के चोरी होने की संभावना बनी रहती है।

6. क्रिप्टो निवेशकों को धोखा देने के लिए अलग-अलग हैकर अलग-अलग फ़िशिंग लिंक साझा करते हैं। वे वास्तविक क्रिप्टो (Crypto) ट्रेडिंग साइटों की तरह दिखते हैं। ऐसे लिंक आमतौर पर उपयोगकर्ताओं के मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेजे जाते हैं। इनसे साबधान रहें।

7. सभी को उन फोन नंबरों की प्रामाणिकता की जांच करनी चाहिए जिनसे मैसेज उपयोगकर्ताओं को भेजे जा रहे हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile