Chandrayaan 2 New Update: चंद्रयान 2 ने भेजी चाँद की पहली इमेज

Updated on 23-Aug-2019
HIGHLIGHTS

Chandrayaan 2 मून मिशन की लागत है Rs. 1,000-crore

ISRO ने Chandrayaan 2 image की ट्वीट

Chandrayaan 2 News, चंद्रयान 2 ने moon mission के तहत भेजी चाँद की पहली तस्वीर

ISRO ने इस बात की जानकरी दी है कि सैटेलाइट चंद्रयान-2 ने मून मिशन के दौरान चाँद की पहली इमेज भेज दी है। स्पेस एजेंसी ISRO ने हाल ही में इस बात की जानकरी अपने ट्वीट पोस्ट के ज़रिये दी है। इसरो के मुताबिक चाँद की सतह से लगभग 2,650 किमी की ऊंचाई पर तस्वीर को लिया गया है। कैप्चर जारी हुई तस्वीर में चांद पर दो ख़ास जगह को दिखाया गया है जिसमें Apollo crater और Mare Orientale शामिल हैं।

वहीँ इस सम्बन्ध में इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि इस समय चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। इसी के साथ चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग लैंडर विक्रम द्वारा 7 सितंबर को ली जाएगी। अब वहीँ इसके बाद 2 सितंबर को लैंडर ऑरबिटर से अलग होगा और इस बात की जानकरी भी ISRO चीफ ने दी है।

https://twitter.com/isro/status/1164535259561517058?ref_src=twsrc%5Etfw

सिवन का इस मिशन के अगले स्टेप को लेकर यह कहना है कि बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक इस प्रक्रिया का हिस्सा रहेंगे। 7 सितंबर को 1:55 मिनट तक यह प्रोसेस पूरा होने की उम्मीद की जा रही है। सिवन के मुताबिक रात लगभग 1:40 बजे सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी जो रात 1.55 बजे तक पूरा होने होने की उम्मीद है।

इससे पहले इसरो ने यह बताया था कि चंद्रयान-2, 20 अगस्त को चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया था। वहीँ अगले ही दिन यानी बुधवार को दूसरी बार चांद की कक्षा में आगे बढ़ा।

ISRO के मुताबिक 2 सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग होने के बाद चांद के आस-पास 100 किलोमीटर X30 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसके बाद चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग' के प्रोसेस को अपनाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसरो अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सॉफ्ट लैंडिंग को देखने के लिए आमंत्रित भी किया है।

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Connect On :