खतरे में लाखों iPhone, iPad, Mac! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, फटाफट कर लें ये काम

HIGHLIGHTS

CERT-In ने Apple यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया

पुराने iPhone, iPad और Mac सॉफ्टवेयर में मिली गंभीर सुरक्षा खामियां

डेटा चोरी और हैकिंग से बचने के लिए तुरंत करें लेटेस्ट अपडेट

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने Apple यूजर्स के लिए हाई-रिस्क सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने अपनी नई एडवाइजरी CIAD-2026-0033 में बताया है कि iPhone, iPad, Mac और Safari के पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में कई गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स का निजी डेटा चुरा सकते हैं, डिवाइस में मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं या सिस्टम पर नियंत्रण हासिल कर सकते हैं.

CERT-In ने सभी प्रभावित यूजर्स को जल्द से जल्द अपने Apple डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है.

CERT-In की एडवाइजरी

CERT-In के मुताबिक यह कोई सामान्य अपडेट नहीं है. अगर आपके iPhone, iPad, Mac या Safari में पुराना सॉफ्टवेयर चल रहा है, तो आपका डिवाइस साइबर हमलों के खतरे में हो सकता है.

एजेंसी का कहना है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हमलावर सुरक्षा सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और डिवाइस पर अनधिकृत एक्सेस हासिल कर सकते हैं. इससे यूजर की संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है, मैलवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है, क्लिपबोर्ड का डेटा पढ़ा जा सकता है और कई मामलों में ऐप्स या पूरा सिस्टम भी क्रैश कराया जा सकता है.

क्या हैं संभावित खतरे?

CERT-In के अनुसार इन सुरक्षा खामियों के जरिए साइबर अपराधी कई तरह के हमले कर सकते हैं. इनमें निजी जानकारी की चोरी, सिस्टम पर अधिक अधिकार (Privilege Escalation) हासिल करना, मैलवेयर चलाना, क्लिपबोर्ड डेटा एक्सेस करना, ऐप्स को क्रैश करना और Cross-Origin Data Theft जैसे गंभीर हमले शामिल हैं. इससे बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील डेटा भी खतरे में पड़ सकता है.

कौन-कौन से Apple डिवाइस प्रभावित हैं?

एडवाइजरी के अनुसार निम्नलिखित सॉफ्टवेयर वर्जन जोखिम में हैं:

  • Apple iOS 26.5.2 से पुराने सभी वर्जन
  • Apple iPadOS 26.5.2 से पुराने सभी वर्जन
  • Apple macOS Tahoe 26.5.2 से पुराने सभी वर्जन
  • Apple Safari 26.5.2 से पुराने सभी वर्जन

अगर आपका डिवाइस इनमें से किसी पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो तुरंत अपडेट करना जरूरी है.

ऐसे करें Apple डिवाइस अपडेट

iPhone और iPad यूजर्स Settings > General > Software Update में जाकर नया अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं.

Mac यूजर्स System Settings > General > Software Update में जाकर लेटेस्ट macOS अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं.

Safari ब्राउजर का नया वर्जन भी सिस्टम अपडेट के साथ इंस्टॉल किया जा सकता है.

अपडेट करना क्यों जरूरी है?

CERT-In का कहना है कि ये सिक्योरिटी अपडेट केवल नए फीचर्स के लिए नहीं हैं, बल्कि उन कमजोरियों को बंद करने के लिए जारी किए गए हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. समय पर अपडेट करने से डेटा चोरी, मैलवेयर अटैक और अन्य साइबर खतरों से काफी हद तक बचा जा सकता है.

अगर आपने अभी तक अपने Apple डिवाइस को अपडेट नहीं किया है, तो सरकार की इस चेतावनी को नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :