BSNL Super Plan: 70 दिनों की वैलिडीटी और 3GB डेली डेटा.. Jio-Airtel के लिए मुसीबत बना ये प्लान

HIGHLIGHTS

BSNL के पास रिचार्ज प्लांस की एक बड़ी रेंज है।

BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिन की वैलिडीटी मिलती है।

BSNL का यह प्लान Airtel और Jio के लिए मुसीबत बना हुआ है।

क्या आप एक ऐसे ग्राहक हैं जो अपने फोन पर ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और आपको SMS भी काफी करने पड़ते हैं। ऐसे में, जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां आपको महंगे रिचार्ज प्लांस प्रदान करती हैं, वहीं BSNL के पास एक ऐसा प्रीपेड रिचार्ज प्लान है जो आपको कम प्राइस में लंबी वैलिडीटी के साथ साथ बहुत सारा डेटा और एसएमएस के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि BSNL के इस प्लान की कीमत क्या है और यह कैसे Airtel और Jio के लिए मुसीबत बना हुआ है।

BSNL के 70 दिन की वैलिडीटी वाले प्लान का प्राइस?

अगर आप बीएसएनएल के इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले जान लीजिए कि यह आपको 70 दिन की वैलिडीटी के साथ मिलता है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 599 रुपये रखी है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ किसी भी नेटवर्क पर दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में डेली के डेली आपको 3GB डेटा का लाभ भी मिल रहा है। प्लान में 70 दिनों की वैलिडीटी के लिए कुल 210GB डेटा मिलता है, जो अपने आप में एक खास बात है। हालांकि, अगर आप डेली डेटा लिमिट को कैसे भी करके पूरा खत्म कर लेते हैं तो इंटरनेट की स्पीड 40Kbps ही रह जाने वाली है। प्लान में 100 SMS का लाभ भी मिलता है। ऐसे में इस प्लान को आप एक बेस्ट प्लान कह सकते हैं जो आपको कॉलिंग के अलावा डेटा और एसएमएस भी प्रदान करता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको लंबी वैलिडीटी भी मिलती है।

किन यूजर्स के लिए बेस्ट है ये बीएसएनएल प्लान

मैंने आपको शुरू में ही पूछा था कि अगर आप एक ऐसे यूजर हैं जो ज्यादा से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए बीएसएनएल के पास एक बेहतरीन प्लान है। इस प्लान के साथ आप घर पर रहकर आसानी से काम कर सकते हैं, वीडियो स्ट्रीमिंग के अलावा आप सोशल मीडिया पर भी अपना लंबा समय बीता सकते हैं। इतना ही नहीं, लंबे समय के लिए आपको बार बार रिचार्ज करने की जरूरत से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में एक प्लान से आपकी कई समस्या दूर हो रही है। अब अगर आप भी ऐसा ही प्लान चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए ही बना है।

कैसे BSNL का प्लान Airtel-Jio के मुसीबत

निजी टेलीकॉम कंपनी भी अपने पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्लान रखती हैं। हालांकि, अगर आप इन बेनेफिट के साथ एक प्लान को खोजते हैं तो आपको वह 600 रुपये के ऊपर के प्राइस में ही मिलने वाले हैं। मैं यहाँ केवल डेटा की बात ही नहीं कर रहा हूँ, 3GB डेटा के साथ तो आपको सस्ते में भी प्लान मिल जाने वाले हैं, लेकिन यह आपको केवल 28 दिन की वैलिडीटी के लिए ही मिलेंगे। हालांकि, अगर आप 70 दिन की वैलिडीटी या 84 दिन की वैलिडीटी वाले प्लान को इस डेटा के साथ और ऐसे ही बेनेफिट आदि के साथ खोज रहे हैं तो बीएसएनएल का यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि इसका प्राइस कम है और यह आपको लंबी वैलिडीटी के अलावा दमदार बेनेफिट दे रहा है। ऐसे में अपने बेनेफिट और प्राइस के चलते यह बीएसएनएल का यह प्लान एयरटेल और जियो जैसे निजी कंपनियों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Jio का धाकड़ रिचार्ज..एक ही बार में 28 दिन की टेंशन खत्म, फायदे नेक्स्ट लेवल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :