IIT Madras के BodhanAI का गजब मॉडल, समझ सकता है 26 भारतीय भाषा, देखें कैसे करता है काम

HIGHLIGHTS

IIT Madras की BodhanAI ने Indic-Transcribe नाम का एक नया Speech Recognition Model Launch किया है।

यह Model 26 भारतीय भाषाओं और इंग्लिश के सपोर्ट के साथ आता है, इसे AI4Bharat के साथ मिलकर बनाया गया है।

BodhanAI का दावा है कि Benchmark Scores में यह Sarvam के Saaras V3 Model से भी ज्यादा सक्षम है।

भारत भाषाओं के मामले में भारत कुछ लोगों को बड़ा ही देर से समझ में आता है, यहाँ आपको अलग अलग जगह पर अलग अलग भाषा मिल जाती है। हालांकि, भाषाओं से ज्यादा उनके ऐक्सेन्ट को समझना मुश्किल होता है। अब अगर मानकर चलिए कि आप एक विदेशी हैं तो भारत में सबसे पहले आपको अलग अलग भाषाएं मिलने वाली है, इसके अलावा आपको अलग अलग ही ऐक्सेन्ट भी मिलने वाला है। ऐसे में किसी के लिए भी भारत की भाषाओं को समझना बेहद ही मुश्किल लगता है। ऐसे में, IIT Madras से निकली एक Initiative BodhanAI ने इसी चुनौती को हल करने की एक जरूरी कोशिश की है। कंपनी ने Indic-Transcribe नाम का एक नया Speech Recognition Model लॉन्च कर दिया है, जिसे AI4Bharat के साथ मिलकर बनाया गया है।

यह Non-Profit पहल ‘Indic-Transcribe’ भारत जैसे देश के लिए ही डिजाइन की गई है। यह Model भारत की अलग-अलग भाषाओं, Scripts और Accents के हिसाब से बनाया गया है, और इसे 1.2 Billion Parameters पर प्रशिक्षित भी किया गया है।

दो मॉडल में आएगा Indic-Transcribe

Indic-Transcribe दो Versions में आ रहा है, इसे कोर और फ्लेक्स नाम से जाना जाएगा। BodhanAI के मुताबिक Core Model का मकसद है Best Accuracy देना, जबकि Flex Model का फोकस Wider Coverage देने पर होने वाला है, इसमें Mixed Scripts और Romanised Transcriptions भी शामिल हैं।

कैसे काम करता है यह मॉडल?

Speech Recognition इस मॉडल का मुख्य काम है और यह खासकर भारत के लिए ही डिजाइन किया गया है। AI कंपनियों के लिए एक बड़ा Focus Area बन चुका है, इसकी सबसे बड़ी वजह देश में मौजूद भाषाओं और Accents की Diversity को कहा जा सकता है। BodhanAI का कहना है कि Indic-Transcribe को ठीक इसी मकसद से बनाया गया है।


Launch Video में BodhanAI ने बताया कि Indic-Transcribe जिन भाषाओं को सपोर्ट करता है, उनमें Bengali, Odia, Bhojpuri, Punjabi, Nepali, Haryanvi, Maithili और Hindi जैसी भाषाएँ शामिल हैं।

यह Model अलग-अलग ऐक्सेन्ट को पहचानकर उसी हिसाब से स्पीच को Transcribe करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह Sanskrit Shlokas को भी Transcribe कर सकता है, और Mixed Scripts को भी संभाल सकता है, जैसे Cricket Commentary जिसमें दो भाषाओं के शब्द मिले-जुले होते हैं, या Railway Announcements आदि के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। BodhanAI का कहना है कि इससे सॉन्ग आदि को भी Transcribe किया जा सकता है।

दूरदराज की भाषाओं तक भी पहुँच

लॉन्च डिटेल्स में यह भी बताया गया कि यह System Assam की Bodo और Jharkhand की Santali जैसी दूरदराज की भाषाओं को भी कवर करता है। BodhanAI के मुताबिक अभी 12 भाषाओं में Pilots Live हैं, जिनमें Class 1 से 10 तक के Students से मिले 12,000 घंटे के Speech Data का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Realme 16x 5G vs Redmi Note 17 5G vs Moto G77 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :