Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में भारी कटौती, सोच से भी सस्ता हुआ फ्लैगशिप, यहां मिल रही सुनहरी डील

By

Samsung ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में बड़ी कटौती की है। लॉन्च के मुकाबले अब यह फोन 15,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी की वेबसाइट पर फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 50,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन फिलहाल पहले की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध है।

इसी बीच कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे किफायती मॉडल Galaxy S26 FE को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग फोन को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन तीन अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल को 1,59,999 रुपये और सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट को 1,89,999 रुपये में लॉन्च किया था।

अब कीमत में कटौती के बाद Galaxy S26 Ultra का शुरुआती मॉडल 1,24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी लॉन्च कीमत की तुलना में सीधे 15,000 रुपये की बचत हो रही है। यह नई कीमत Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर दिखाई दे रही है।

इसके साथ ही अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 50,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में अधिकतम 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और अन्य विजुअल्स ज्यादा स्मूद नजर आते हैं। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस के लिए Samsung ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़ें: आत्मा को झिंझोड़ कर रख देगी 2 घंटे 44 मिनट की ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, IMDb पर 8.6 रेटिंग, आज ही देख डालें

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By