पिछले कुछ महीनों में Jio ने अपने कई प्लांस की कीमत को बिना किसी को बताए ही बढ़ा दिया है, इससे यूजर्स को महंगे प्लांस खरीदने पड़ रहे हैं और यूजर्स अचानक हुए इस प्राइस हाइक से भी खुश नहीं हैं। महंगे प्लांस को लोग खरीद तो रहे हैं लेकिन ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह बे-मन से हो रहा है। हालांकि, अब कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है, जो ग्राहकों को कुछ राहत दे सकती है। असल में Jio अपनी Prime Membership को एक बार फिर से ले आया है। ऐसा कह सकते हैं कि Jio Prime Membership को कंपनी ने री-लॉन्च किया है। अब यह सेवा क्या देने वाली है और इससे ग्राहकों को क्या फायदा होने वाला है। आइए सब यहीं पर जानते हैं।
वैसे तो इस सेवा को पहले जियो के ग्राहक देख चुके हैं, लेकिन अगर आप फिर से इस कॉन्सेप्ट को समझना चाहते हैं तो आइए एक बार फिर से इस मेम्बरशिप के बारे में जानते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो यह Membership Plan Jio के Subscribers को अपने Telecom Plans की कीमत एक साल तक लॉक करने की दमदार सुविधा देती है। आइए इसे बारीकी से समझते हैं।
आसान शब्दों में समझें तो जो भी लोग यह Premium Membership खरीदेंगे, वो अलग-अलग प्लांस पर Price Lock का फायदा उठा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि भले ही Jio अपने Plans की कीमतें किसी भी समय बढ़ा दे, अगर आपके पास यह मेम्बरशिप है तो आप प्राइस बढ़ने के बाद भी प्लांस को उसी पुरानी कीमत में खरीद सकते हैं, इसका मतलब यह भी है कि प्राइस हाइक का असर आप पर नहीं होने वाला है। उदाहरण के लिए चाहे 299 रुपये के प्राइस की कीमत 349 रुपये क्यों न हो जाए आपको यह प्लान 299 रुपये के प्राइस में ही मिलने वाला है।
यह Price Lock 5 सितंबर 2027 तक उपलब्ध रहने वाला है। इसका मतलब है कि यह अगले साल तक चलेगा, इस बीच Jio कितनी भी बार अपने प्लांस को महंगा कर दे, Prime Members पर उसका कोई असर नहीं होने वाला है। उन सभी को प्लांस पुराने प्राइस में ही मिलने रहने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता देते हैं कि जो भी लोग Jio Prime Membership खरीदेंगे या खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उन सभी को 300 रुपये के Jio SIM Vouchers मिलेंगे। इसके अलावा Users को एक 300 रुपये का Cashback Voucher भी मिलेगा जो New JioHome या JioPC Connection पर Redeem किया जा सकता है।
इस ऑफर के सबसे बड़ा बेनेफिट यह है कि, अगर आप Friends या Family के लिए एक नया Jio SIM Connection खरीदते हैं, तो उस पर 3000 रुपये तक का Cashback Voucher अलग से मिलने वाला है, इसका मतलब है कि अपने लिए सिम खरीदने पर नहीं, अगर आप परिवार के लिए किसी सदस्य के लिए सिम खरीदते हैं तो आपको सबसए ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
इतना ही नहीं, Users को कई और Benefits भी इस ऑफर में मिलने वाले हैं। नए Jio Products को सबसे पहले Try करने का मौका आपको मिलने वाला है, Service Trials, एक Dedicated Service Channel के जरिए Priority Customer Support का फायदा आपको मिलने वाला है, और Membership Period के दौरान Announce होने वाले Additional Member-Exclusive Benefits भी आपको अलग से मिलने वाले हैं।
Jio के सभी मौजूदा Prepaid और Postpaid ग्राहक Prime Membership को खरीद सकते हैं। इस मेम्बरशिप के लिए आपको एक ही बार केवल 300 रुपये देने होंगे। इसके बाद आपको यह सभी फायदे मिलन वाले हैं।
इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि 299 रुपये वाले प्लान को कंपनी जारी रखने वाली है। इसे लेकर भी डिटेल्स सामने आई हैं। इस प्लान में क्या क्या मिलता है, यहाँ नीचे देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 15000mAh की ‘महा जम्बो’ बैटरी के साथ लॉन्च होगा iQOO Phone! कंपनी ने दिखाया तगड़ा डिजाइन