Netflix पर ये तीन नई वेब सीरीज आपको भर देंगी रोमांच से, देखें कम्प्लीट लिस्ट
लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ग्राहकों के लिए बेहतरीन वेब कंटेंट पेश करता है
लेकिन इतनी सारी वेब सीरीज और फिल्मों के बीच अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि पहले कौन सी देखें
हम नेटफ्लिक्स की कुछ बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज एक लिस्ट आपके लिए ले आए हैं
लोकप्रिय ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म (Platform) नेटफ्लिक्स (Netflix) ग्राहकों के लिए शानदार वेब कॉन्टेन्ट प्रदान करता है। लेकिन इतनी सारी वेब सीरीज और फिल्मों के बीच अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि पहले कौन सी देखें। तो आपको टेंशन नहीं लेनी है। हम आपके इस काम को आसान बना रहे हैं।
आज हम नेटफ्लिक्स (Netflix) की कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज के बारे में आपको बताने वाले हैं जो आप अपनी "वॉचलिस्ट" में डालकर देख सकते हैं।
यदि आपने अभी तक यह वेब सीरीज नहीं देखी है, तो इस वीकेंड में एक आप इन्हें देखकर रोमांच से भर सकते हैं।
ब्रेकिंग बैड (Breaking bad)
2008 में रिलीज हुई इस सीरीज का मुख्य किरदार एक स्कूल टीचर है। जो कैंसर से पीड़ित है। इस अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ में ब्रायन क्रैंस्टन ने वाल्टर की भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज के लिए अभी भी IMDB की रेटिंग सबसे ज्यादा है। आप चाहें तो इस सीरीज को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अपनी कीमत से 25,000 रुपये सस्ते में मिल रहा iPhone 12 Pro, Amazon India पर इससे तगड़ी डील फिर नहीं मिलेगी
शरलॉक (Sherlock)
यह वेब सीरीज 2010 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज के अब तक कुल तीन सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी लंदन के जाने-माने जासूस शरलॉक होम्स के बारे में है। जो पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इस सीरीज का तीसरा सीजन 2017 में स्ट्रीमिंग हो रहा था। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स (Netflix) प्लेटफॉर्म (Platform) पर देख सकते हैं।
लास्ट किंगडम (Last Kingdom)
यह एक ड्रामा सीरीज़ है। जिसका मुख्य विषय इतिहास की कुछ घटनाओं पर आधारित है। आप चाहें तो इस सीरीज को नेटफ्लिक्स (Netflix) प्लेटफॉर्म (Platform) पर देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी की शुरुआत में यह देखा जाता है कि डेन ने इंग्लैंड पर आक्रमण किया और सैक्सन एल्डन के विट्रेड पर कब्जा कर लिया। इस अवधि का आखिरी सीजन ड्रमर 2020 में रिलीज किया गया है।
यह भी पढ़ें: इतनी महंगाई में भी 5000 रूपये में ये स्मार्टफोन कर सकते हैं आपकी ज़रूरत पूरी, देखें कुछ बढ़िया ऑप्शन्स