Apple के सबसे सस्ते लैपटॉप पर आ गया तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart-Amazon नहीं..यहां मिल रही जबरदस्त डील!

HIGHLIGHTS

MacBook Neo पर ₹13,500 तक की बचत का मौका

Apple की कीमत बढ़ी, लेकिन Vijay Sales ने दिलाई बड़ी राहत

₹66,400 में मिल सकता है Apple का सबसे सस्ता MacBook

Apple के सबसे सस्ते लैपटॉप पर आ गया तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart-Amazon नहीं..यहां मिल रही जबरदस्त डील!

अगर आप नया MacBook खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. हाल ही में Apple ने भारत में कई MacBook और iPad मॉडल की कीमतें बढ़ा दी थीं. कंपनी ने इसके पीछे मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत को वजह बताया था. हालांकि, अब Vijay Sales की Back to School Sale में MacBook Neo एक बार फिर पुराने लॉन्च प्राइस के करीब मिल रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सीधा 10 हजार का डिस्काउंट

Vijay Sales ने MacBook Neo पर सीधा ₹10,000 का डिस्काउंट दिया है. जिसकी वजह से हाल ही में ₹79,900 तक पहुंच चुका यह लैपटॉप अब ₹69,900 में खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank Credit Card EMI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹3,500 की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी. यानी प्रभावी कीमत सिर्फ ₹66,400 रह जाती है.

दिलचस्प बात यह है कि Apple ने कीमत बढ़ाने से पहले MacBook Neo को ₹69,900 में लॉन्च किया था. मौजूदा ऑफर कंपनी की पूरी कीमत बढ़ोतरी को लगभग खत्म कर देता है, जिससे खरीदारों को पहले जैसी कीमत पर लैपटॉप खरीदने का मौका मिल रहा है.

MacBook Neo फिलहाल Apple का सबसे किफायती लैपटॉप

MacBook Neo फिलहाल Apple का सबसे किफायती लैपटॉप है. वहीं दूसरी ओर MacBook Air M5 की कीमत करीब ₹1.39 लाख है. दोनों के बीच लगभग ₹70,000 का अंतर है. ऐसे में Apple ने Neo को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो पहली बार Mac खरीदना चाहते हैं या Windows लैपटॉप से macOS पर शिफ्ट कर रहे हैं.

रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए MacBook Neo काफी दमदार माना जा सकता है. वेब ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग, ईमेल, फोटो मैनेजमेंट और हल्की-फुल्की फोटो या वीडियो एडिटिंग जैसे काम यह आसानी से संभाल लेता है. इसकी बैटरी भी सामान्य उपयोग में करीब 16 घंटे तक चलने का दावा करती है.

इसके अलावा MacBook Neo में Apple का बड़ा ट्रैकपैड, शानदार जेस्चर सपोर्ट और Spatial Audio वाले ड्यूल स्पीकर भी मिलते हैं, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा अनुभव देते हैं.

हालांकि, कीमत कम रखने के लिए कुछ फीचर्स में कटौती भी की गई है. इसमें Touch ID, Backlit Keyboard, True Tone Display, Fast Charging, Wi-Fi 7, एक से ज्यादा External Display सपोर्ट और Center Stage कैमरा जैसे फीचर्स नहीं मिलते. साथ ही इसमें केवल 8GB RAM का विकल्प उपलब्ध है, जिसे बाद में अपग्रेड नहीं किया जा सकता.

अगर आपका काम हैवी वीडियो एडिटिंग, बड़े सॉफ्टवेयर कंपाइल करना, AI मॉडल चलाना या प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन से जुड़ा है, तो MacBook Air या MacBook Pro बेहतर विकल्प हो सकते हैं. लेकिन पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और एंटरटेनमेंट के लिए MacBook Neo एक मजबूत वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनकर सामने आता है.

त्योहारी सीजन से पहले चल रही यह सेल उन लोगों के लिए अच्छा मौका हो सकती है, जो कम बजट में Apple का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: काफी काम का है Blue Aadhaar Card, कई जगहों पर होता है इस्तेमाल, जान लें डाउनलोड करने के 3-3 तरीके

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile