iPhone में आ रहा जबरदस्त फीचर, फोन छिनते ही हो जाएगा लॉक, चोरों की आ जाएगी शामत

HIGHLIGHTS

Apple कथित तौर पर नए iPhone Anti-Theft फीचर पर काम कर रही है.

फोन छीने जाने का अंदेशा होने पर iPhone खुद लॉक हो सकता है.

फीचर Accelerometer, Apple Watch दूरी और Location Signals की मदद ले सकता है.

अगर किसी यूजर का iPhone चोरी हो जाए और उस समय फोन Unlocked हो, तो शुरुआती कुछ सेकंड काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं. चोर तेजी से Password, Banking Apps, Messages या Tracking Features तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है.

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple एक नए Security Feature पर काम कर रही है, जो यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कहीं iPhone किसी के हाथ से छीना तो नहीं गया. अगर सिस्टम को चोरी जैसी स्थिति का अंदेशा होगा, तो iPhone खुद को तुरंत लॉक कर सकता है.

चोरी के शुरुआती सेकंड को सुरक्षित बनाना चाहती है Apple

रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर खास तौर पर उन मामलों के लिए बनाया जा रहा है जहां iPhone पहले से Unlocked हो और अचानक चोरी हो जाए. Apple के पास पहले से Find My, Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन अगर फोन चोरी के समय खुला हुआ हो, तो कई बार ये सुरक्षा फीचर्स तुरंत असरदार नहीं रह जाते.

नया सिस्टम इसी कमजोरी को दूर करने की कोशिश करेगा ताकि चोरी के शुरुआती सेकंड में ही फोन खुद को सुरक्षित कर सके.

कैसे काम करेगा नया Anti-Theft सिस्टम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर कई अलग-अलग Signals की मदद से तय करेगा कि फोन चोरी हुआ है या नहीं.

इसमें iPhone का Accelerometer बड़ी भूमिका निभा सकता है. अगर फोन अचानक झटके के साथ तेजी से हिलता है, जैसे किसी ने हाथ से छीन लिया हो, तो सिस्टम तुरंत Screen Lock कर सकता है. इसके अलावा iPhone और Apple Watch के बीच की दूरी भी जांची जा सकती है. अगर फोन अचानक Watch से बहुत तेजी से दूर जाने लगे, तो सिस्टम इसे चोरी का संकेत मान सकता है.

फोन यह भी चेक कर सकता है कि वह किसी Trusted Wi-Fi Network या Home Location पर है या नहीं. अगर डिवाइस किसी अनजान जगह पर अचानक तेजी से मूव करे, तो सुरक्षा ज्यादा सख्त हो सकती है.

iOS के पुराने फीचर को और मजबूत बना सकता है Apple

रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर Stolen Device Protection का ही एडवांस वर्जन हो सकता है, जिसे Apple ने iOS 17.3 के साथ पेश किया था. वह फीचर पहले से Password बदलने, Saved Password देखने और Security Settings बदलने जैसे कामों के लिए अतिरिक्त Biometric Verification मांगता है, खासकर तब जब फोन किसी अनजान जगह पर हो.

हालांकि चोरी के शुरुआती कुछ सेकंड अब भी रिस्क भरे माने जाते हैं और नया फीचर उसी समस्या को कम करने की कोशिश करेगा.

Android में पहले से मौजूद है ऐसा फीचर

रिपोर्ट में बताया गया है कि Google पहले से Android फोन में Theft Detection Lock फीचर दे रहा है. Google का दावा है कि उसका AI सिस्टम यह पहचान सकता है कि कोई व्यक्ति फोन छीनकर भाग रहा है, बाइक चला रहा है या तेजी से दूर जा रहा है. ऐसी स्थिति में फोन खुद लॉक हो जाता है ताकि डेटा सुरक्षित रहे. अब Apple भी इसी तरह का फीचर iPhone यूजर्स के लिए लाने की तैयारी कर रही है.

अभी आधिकारिक घोषणा नहीं

फिलहाल Apple ने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही यह बताया है कि इसे कब जारी किया जाएगा. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सिस्टम से जुड़े कुछ Code References मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि यह फीचर फिलहाल Development Phase में है. अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो iPhone चोरी होने की स्थिति में यूजर्स का निजी डेटा पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :