Amazon की Great Summer Sale में iPhone 13 और iPhone 14 पर कुछ धांसू डील्स के साथ Rs 12,000 तक के डिस्काउंट उपलब्ध कराए गए हैं। Apple Watch SE को भी शानदार डिस्काउंट के साथ पेश किया गया है। इस सेल में उपलब्ध एक और एप्पल प्रॉडक्ट iPad Air M1 है जिसे खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
Apple iPad Air M1 इस सेल में डिस्काउंट के बाद Rs 51,999 में उपलब्ध है, हालांकि, इसकी असली कीमत Rs 59,900 है। यह ऑफर iPad Air M1 के केवल 64GB और Wi-Fi वेरिएंट पर है। Wi-Fi + सेल्यूलर वेरिएंट सेल में 9% डिस्काउंट के बाद Rs 67,900 में उपलब्ध है।
इसके अलावा डील में कुछ बैंक कार्ड्स पर Rs 1,500 तक का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI भी शामिल है। iPad Air को आप ब्लू, पिंक, स्पेस ग्रे, पर्पल और क्रीम (स्टारलाइट) कलर ऑप्शंस में खरीद सकते हैं। यहाँ से खरीदें
2022 iPad Air में 10.9-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है और यह इन-हाउस M1 चिप से लैस है। डिवाइस के बैक पर 12MP वाइड कैमरा और फ्रन्ट पर 12MP अल्ट्रावाइड सेल्फ़ी कैमरा है। इस टैबलेट में टच आईडी बटन और स्टीरियो लैंडस्केप स्पीकर्स मिल रहे हैं। iPad Air M1 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में USB Type-C पोर्ट और 5G शामिल हैं।