अप्रैल 2026 में 40,000 से कम में आने वाले 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, 9000mAh बैटरी वाला ये फोन भी लिस्ट में

By
HIGHLIGHTS

पिछले कुछ महीनों में 40,000 रुपये के बजट में नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं.

कुछ महीने पहले लॉन्च हुए फोन्स में अब डिस्काउंट्स आने शुरु हो गए हैं.

आइए अप्रैल 2026 में 40 हज़ार के अंदर आने वाले कुछ दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में जानें.

पिछले कुछ महीनों में 40,000 रुपये के बजट में नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं, यह अभी चल रहे मेमोरी क्राइसिस की वजह से हो रहा है क्योंकि RAM की बढ़ती लागतों के कारण स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने डिवाइसेज़ की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हैं. इस क्राइसिस की वजह से नए स्मार्टफोन्स ज़्यादा हाई प्राइस रेंज में लॉन्च हो रहे हैं. लेकिन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए फोन्स में अब डिस्काउंट्स आने शुरु हो गए हैं. अगर आप भी इस बजट में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं. आइए अप्रैल 2026 में 40 हज़ार के अंदर आने वाले कुछ दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में जानें.

OnePlus Nord 6 (38,999 रुपये)

OnePlus का ये स्मार्टफोन एक बेहतरीन मिड रेंज स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का एक Sunburst AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में एक Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगा हुआ है. इस स्मार्टफोन में 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा है. OnePlus के इस स्मार्टफोन में 9000mAh की दमदार बैटरी भी मिलती है.

Nothing Phone 4a Pro (39,999 रुपये)

इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है. डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है. इसकी बैटरी 5400mAh की है जो 50W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इन स्पेक्स के अलावा इस फोन में 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. ये फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिसटम पर चलता है.

Google Pixel 9a (39,999 रुपये)

गूगल के इस फोन में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन के साथ आती है. इस फोन में गूगल का दमदार गूगल टेंसर G4 चिपसेट है. इसके अलावा इस फोन में 5100mAh की बढ़िया बैटरी है जो 23W तक की चार्जिंग कर सकती है. इस फोन में 48MP + 13MP का रियर कैमरा और 13MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है.

OnePlus 13R (39,753 रुपये)

इस OnePlus फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है और इसके साथ ही इसमें 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा भी है. इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी है और इसमें 50W तक की फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है. ये फोन OxygenOS 15.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

iQOO Neo 10 (38,500 रुपये)

iQOO Neo 10 में एक 7000mAh की जबरदस्त बड़ी बैटरी है जो 120W तक की फ़ास्ट चार्जिंग करने की क्षमता रखता है. इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है. वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP + 8MP का रियर कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी हैंडसेट में मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 3 घंटे 34 मिनट की Spy Thriller ने ओटीटी पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 महीने बाद भी टॉप 10 में कब्ज़ा, रेटिंग 8.3

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By