Blinkit, Zepto और Instamart की बढ़ी टेंशन! Amazon आधे दाम पर दे रहा सामान, 200 रुपये की खरीदारी पर भी 50% कैशबैक

HIGHLIGHTS

Amazon Now में 50 प्रतिशत तक कैशबैक

Blinkit और Zepto को सीधी चुनौती

30 मिनट डिलीवरी पर कंपनी का फोकस

भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में अब मुकाबला और तेज हो गया है. Amazon ने अपनी नई सर्विस Amazon Now के जरिए ऐसा ऑफर लॉन्च किया है, जिसने Blinkit, Zepto और Instamart जैसे खिलाड़ियों के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. कंपनी ग्राहकों को सिर्फ 200 रुपये की ग्रोसरी शॉपिंग पर 100 रुपये तक का कैशबैक दे रही है.

यह ऑफर बाजार में अब तक के सबसे आक्रामक कैशबैक में से एक माना जा रहा है, जिससे Amazon तेजी से यूजर्स को अपनी ओर खींचना चाहता है.

50 प्रतिशत तक कैशबैक, यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

Amazon Now के इस ऑफर के तहत अगर आप 200 रुपये का ऑर्डर करते हैं, तो आपको सीधे 100 रुपये Amazon Pay पॉइंट्स के रूप में वापस मिलते हैं. यानी यह करीब 50 प्रतिशत कैशबैक हुआ. यह कैशबैक 1400 रुपये तक के ऑर्डर पर 100 रुपये ही रहता है, जबकि इससे ज्यादा ऑर्डर पर 200 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है.

कुछ यूजर्स को यह कैशबैक कई बार मिल रहा है, जिससे उनकी मासिक ग्रोसरी का खर्च लगभग आधा हो गया है. हालांकि, इसकी लिमिट और शर्तें अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं.

Blinkit और Zepto को टक्कर देने की तैयारी

Amazon अब तक क्विक कॉमर्स बाजार में पीछे रहा है, जहां Blinkit और Zepto पहले से मजबूत पकड़ बना चुके हैं. लेकिन अब कंपनी अपने मजबूत फाइनेंशियल बैकअप के साथ इस बाजार में तेजी से एंट्री कर रही है. Amazon ने हाल ही में करीब 2.91 लाख करोड़ रुपये का तिमाही मुनाफा दर्ज किया है, जिससे साफ है कि कंपनी बड़े स्तर पर निवेश करने की स्थिति में है.

कंपनी का मकसद साफ है कि भारी कैशबैक देकर यूजर्स को अपनी सर्विस आजमाने के लिए आकर्षित किया जाए.

30 मिनट डिलीवरी और तेजी से बढ़ रहा नेटवर्क

Amazon Now के जरिए कंपनी 30 मिनट या उससे कम समय में डिलीवरी देने का दावा कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस पर ऑर्डर हर महीने करीब 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं. Amazon तेजी से अपने डार्क स्टोर्स का नेटवर्क भी बढ़ा रहा है. फिलहाल कंपनी के पास करीब 750 से 800 डार्क स्टोर्स हैं, जबकि Blinkit के पास करीब 2200 स्टोर्स हैं.

क्या यह कैशबैक लंबे समय तक रहेगा?

फिलहाल यह ऑफर काफी आकर्षक लग रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स ने यह भी देखा है कि कुछ दिनों बाद यह कैशबैक बंद हो जाता है. इससे साफ है कि यह रणनीति शुरुआती यूजर्स को आकर्षित करने के लिए हो सकती है. आगे चलकर कंपनी इसे सीमित भी कर सकती है.

कौन जीतेगा क्विक कॉमर्स की रेस?

Amazon का यह कदम साफ तौर पर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश है. लेकिन सिर्फ कैशबैक से सफलता नहीं मिलती, यूजर एक्सपीरियंस भी उतना ही जरूरी होता है. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि Amazon Blinkit और Zepto को चुनौती दे पाता है या नहीं.

यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट

FAQs

Amazon Now में कितना कैशबैक मिल रहा है?

200 रुपये की खरीद पर 100 रुपये कैशबैक मिल रहा है.

यह कैशबैक किस रूप में मिलता है?

यह Amazon Pay पॉइंट्स के रूप में दिया जाता है.

Amazon का मुख्य लक्ष्य क्या है?

Blinkit और Zepto को टक्कर देकर बाजार में जगह बनाना.

Amazon Now डिलीवरी कितनी जल्दी करता है?

करीब 30 मिनट या उससे कम समय में डिलीवरी देता है.

क्या यह ऑफर हमेशा मिलेगा?

नहीं, कुछ यूजर्स के लिए यह सीमित समय तक ही उपलब्ध है.
Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :