अमेजन वैश्विक आईएएएस बाजार का बादशाह

HIGHLIGHTS

विश्व के अंदर आईएएएस सार्वजनिक क्लाउड बाजार 2015 में 16.8 अरब डॉलर का था, जो 2016 में 31 प्रतिशत बढ़कर 22.1 अरब डॉलर का हो गया है.

अमेजन वैश्विक आईएएएस बाजार का बादशाह

अमेजन 2016 में सार्वजनिक क्लाउड सेवा बाजार में सेवा के बुनियादी ढांचे (आईएएएस) के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट, अलीबाबा, गूगल और अन्य कंपनियों को पछाड़कर 44.2 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है. इस बात की जानकारी मार्केट रिसर्च फर्म गार्टनर ने बुधवार को दी. गार्टनर के मुताबिक, विश्व के अंदर आईएएएस सार्वजनिक क्लाउड बाजार 2015 में 16.8 अरब डॉलर का था, जो 2016 में 31 प्रतिशत बढ़कर 22.1 अरब डॉलर का हो गया है. फ्लिपकार्ट पर आज स्पीकर्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेजन ने क्लाउड–नेटिव स्टार्टअप से लेकर मध्य–बाजार कारोबार और बड़े उद्यमों तक विस्तृत श्रृंखला में उपयोग किए जाने वाले मामलों में अधिकतम ग्राहकों की सेवा की है.

गार्टनर के रिसर्च निदेशक सिड नाग ने एक बयान में कहा, "क्लाउड सेवाओं का बाजार आजकल हर दूसरे आईटी मार्केट से तेजी से बढ़ रहा है. इसका एक कारण पारंपरिक और गैर–क्लाउड ऑफरिंग की कीमत अधिक होना है."

नाग ने कहा, "हालांकि प्लेटफॉर्म–ऐज–ए–सर्विस (पीएएएस) और सॉफ्टवेयर–ऐज–ए–सर्विस (एसएएएस) में भी मजबूत वृद्धि देखी गई है, और ऐसी स्थिति में आईएएएस अगले पांच वर्षो के दौरान सबसे तेज वृद्धि दर्ज करा सकती है."

माइक्रोसॉफ्ट ने आईएएएस बाजार में 7.1 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, तो वहीं चीन की अलीबाबा कंपनी तीन फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है. 2.3 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ गूगल चौथे स्थान पर है. 

फ्लिपकार्ट पर आज स्पीकर्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile