Amazon Great Republic Day Sale 2022 जल्द हो रही शुरू, मोबाइल फोंस मिलेंगे 40% सस्ते में

Amazon Great Republic Day Sale 2022 जल्द हो रही शुरू, मोबाइल फोंस मिलेंगे 40% सस्ते में
HIGHLIGHTS

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 17 जनवरी से शुरू होगी

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 के दौरान मोबाइल पर 40% तक की छूट दे रहा है

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 प्राइम मेंबर्स के लिए 16 जनवरी से शुरू होगी

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 की घोषणा कर दी गई है और यह भारत में 17 जनवरी से शुरू होगी। अमेज़ॅन भारत के गणतंत्र दिवस के लिए 2022 की अपनी पहली सेल की मेजबानी करने जा रहा है। इसका यह भी मतलब है कि यह Amazon India की देश में 2022 की पहले सेल होने वाली है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि विशेष रूप से, ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 को 17 जनवरी से 20 जनवरी तक amazon.in पर होस्ट किया जाएगा। हालाँकि, सेल के लिए प्राइम मेंबर्स को पूरे 24 घंटे पहले सेल में हिस्सा लेने का मौका मिलने वाला है। इसका यह भी मतलब है कि ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 Prime Members के लिए पूरे 24 घंटे पहले शुरू होगी, यानि यह सेल इनके लिए 16 जनवरी को ही शुरू हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 कब शुरू होगी

अमेज़ॅन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 17 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, लेकिन अमेज़न प्राइम ग्राहकों को 16 जनवरी को सुबह 12 बजे से ऑफर्स और डील्स ल लाभ उठाने का मौका मिलने वाला है। 

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 तक अर्ली एक्सेस कैसे पाया जा सकता है?

यदि आप अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 तक अर्ली एक्सेस प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अमेज़न प्राइम ग्राहक होने की आवश्यकता है। आप नीचे अमेज़न प्राइम मेंबरशिप की कीमतें देख सकते हैं। मेम्बरशिप के लिए इतने पैसे देखकर आप अर्ली एक्सेस हासिल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 680 से लैस Oppo A36 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

  • एक महीने के लिए Amazon Prime का एक्सेस 179 रुपये में मिलता है। 
  • तीन महीने के लिए आप Amazon Prime के एक्सेस को मात्र 459 में ले सकते हैं
  • इसके अलावा अगर आप एक साल के लिए Amazon Prime का एक्सेस लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1499 रुपये खर्च करने होंगे

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 बैंक ऑफर

ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022 के लिए, Amazon ने SBI के साथ साझेदारी की है और SBI क्रेडिट कार्ड पर 10% की इन्स्टेन्ट छूट दे रहा है। इसके अलावा, अमेज़ॅन नो-कॉस्ट ईएमआई सोल्यूशंस और कैशबैक भी पेश करने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: TAGG ने शानदार डिस्प्ले और 24 स्पोर्ट्स मोड के साथ Verve Active स्मार्टवॉच की लॉन्च

अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2022: बेहतरीन डील और ऑफर

अमेज़ॅन ने खुलासा किया है कि वह मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40% तक की छूट की पेशकश करेगा, जिसमें आगामी वनप्लस 9आरटी जैसे स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स और ऑफ़र मिलने वाला है, इसके अलावा Xiaomi 11 लाइट एनई, सैमसंग गैलेक्सी एम 52, वनप्लस नॉर्ड जैसे बजट सेगमेंट में आने वाले फोंस पर भी आपको बढ़िया डील्स और ऑफर मिलने वाले हैं। इस लिस्ट म,एन Mi 11X, OnePlus 9, Redmi 9A के अलावा अन्य फोंस भी शामिल हैं। इसके अलावा, अमेज़न लैपटॉप पर 40,000 रुपये तक की छूट, टीवी और अन्य डिवाइसेस पर 50% की छूट, हेडफ़ोन पर 75% की छूट, स्मार्टवॉच पर 70% की छूट, कैमरों पर 50% की छूट, टैबलेट पर 45% की छूट, मॉनिटर आदि पर 50% की छूट भी दे रहा है। हालांकि इसके अलावा एलेक्सा पर चलने वाले प्रोडक्टस पर Amazon की ओर से 50% तक की छूट ऑफर की जाने वाली है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo