Gangubai के लिए आलिया ने ली करोड़ों की रकम, तो केवल कैमियो के लिए अजय देवगन को मिले Rs 11 करोड़

HIGHLIGHTS

आलिया भट्ट ने Gangubai Kathiawadi के लिए लिए 20 करोड़ रूपये

अजय देवगन ने फिल्म के लिए की 11 करोड़ फीस चार्ज

जानें Gangubai के लिए अन्य एक्टर्स को कितनी फीस मिली

Gangubai के लिए आलिया ने ली करोड़ों की रकम, तो केवल कैमियो के लिए अजय देवगन को मिले Rs 11 करोड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा से ही यह सवाल उठता है कि एक्ट्रेसेस को मेल एक्टर्स के मुक़ाबले कम फीस दी जाती है। इस बारे में कई बड़ी हीरोईनों ने आवाज़ उठाई है। अब हाल ही में रिलीज़ हुई अलिया भट्ट (Alia Bhatt) की गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) की बात करें तो यह संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की नई फिल्म है जिसके लिए आलिया भट्ट ने 20 करोड़ रूपये फीस ली है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म में कुछ मिनटों के कैमियो रोल के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) ने 11 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Vidya Balan की Jalsa के साथ ही ये वेब सीरीज़ और फिल्में हो रही हैं इस महीने रिलीज़

gangubai

फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी की वास्तविक जीवन की कहानी को दिखाया गया है जिसमें आलिया (Alia) मुख्य किरदार में नज़र आ रही हैं। इसके अलावा, फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अजय देवगन और विजय राज़ जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भंसाली की यह फिल्म भी 100 करोड़ रूपये के बजट में तैयार हुई है।

यह भी पढ़ें: Free Internet: अचानक से खत्म हो गया Mobile Data, ये टिप्स आएंगे बड़े काम

गंगुबाई के लिए आलिया भट्ट और अजय देवगन को मिली इतनी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रूपये चार्ज किए हैं। अजय देवगन ने फिल्म में कैमियो के 11 करोड़ रूपये लिए हैं। फिल्म में अजय देवगन माफिया डॉन करीम लाला की भूमिका निभा रहे हैं, जो वह एक भाई के रूप में गंगू की रक्षा करता है। इसके अलावा, अन्य एक्टर्स की बात करें तो फिल्म में विजय राज ने 1.5 करोड़, शांतनु ने 50 लाख रूपये, सीमा पाहवा ने 20 लाख रूपये और इंदिरा तिवारी ने 35 लाख रूपये चार्ज किए हैं।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile