इस नंबर से कोई मैसेज आए तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
आजकल ऑनलाइन (Online) घोटालों (Fraud/Scams) की संख्या हर दिन बढ़ रही है क्योंकि अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने महामारी के कारण अपने लेनदेन और अन्य चीजों के लिए ऑनलाइन (Online) भुगतान करना शुरू कर दिया है
हालाँकि, यह सुविधाजनक हैं लेकिन ऐसे ऑनलाइन (Online) तरीकों से कई ऑनलाइन (Online) घोटाले (Fraud/Scams) भी जन्म ले रहे हैं, जो लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं
एयरटेल (Airtel) के सीईओ गोपाल विट्टल ने हाल ही में दूरसंचार ग्राहकों को इंटरनेट (Internet) घोटालों (Fraud/Scams) से सावधान रहने की चेतावनी दी थी

आजकल ऑनलाइन (Online) घोटालों (Fraud/Scams) की संख्या हर दिन बढ़ रही है क्योंकि अधिकांश उपयोगकर्ताओं ने महामारी के कारण अपने लेनदेन और अन्य चीजों के लिए ऑनलाइन (Online) भुगतान करना शुरू कर दिया है। हालाँकि, यह सुविधाजनक हैं लेकिन ऐसे ऑनलाइन (Online) तरीकों से कई ऑनलाइन (Online) घोटाले (Fraud/Scams) भी जन्म ले रहे हैं, जो लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। एयरटेल (Airtel) के सीईओ गोपाल विट्टल ने हाल ही में दूरसंचार ग्राहकों को इंटरनेट (Internet) घोटालों (Fraud/Scams) से सावधान रहने की चेतावनी दी थी जिसमें हैकर्स (hackers) धोखाधड़ी करने के लिए उपयोगकर्ताओं से ओटीपी (OTP) प्राप्त करते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।
कैसे किया जा रहा है यह नया घोटाला

आजकल उपयोगकर्ताओं को एक केवाईसी (KYC) वेरीफिकेशन (Verification) के लिए एक SMS प्राप्त हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि यदि आप इस मैसेज का जवाब नहीं देते हैं, तो आपका नंबर 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा। एयरटेल (Airtel), वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (idea) और जियो (Jio) यूजर्स को कॉर्पोरेट एग्जिक्यूटिव्स की आड़ में केवाईसी (KYC) वेरिफिकेशन (Verification) के लिए फर्जी मैसेज भी मिलते हैं। ट्विटर पर कई यूजर्स ने ऐसी फर्जी खबरें दी हैं, जिनमें यूजर्स की डिटेल पूछी जाती है।
एयरटेल (Airtel) सिम कार्ड धारकों को उनके मोबाइल नंबर पर 9114204378 से एक मैसेज 0 प्राप्त हो रहा है। जिसमें लिखा है, प्रिय एयरटेल (Airtel) उपयोगकर्ता, आज आपका सिम (Sim) बंद कर दिया जाएगा। अपना सिम कार्ड अपडेट करें। इसके लिए आपको तुरंत 8582845285 पर कॉल करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ देर बाद आपका सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा। आदि आदि। इस प्रकार के मैसेज यूजर्स को विचलित कर रहे हैं, और जवाब देने पर यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है। यूजर्स के बैंकों से पैसा निकाला जा रहा है।
इस घोटाले (Fraud/Scams) से बचें और इन बातों का रखें ध्यान

उपयोगकर्ता ध्यान दें कि दूरसंचार कंपनियां नंबर प्रदान करने के बाद KYC वेरीफिकेशन (Verification) कभी भी नहीं मांगती हैं। अगर ऐसा होता भी है तो यह आधिकारिक चैनलों के माध्यम से किया जाता है, अज्ञात नंबरों के माध्यम से नहीं। उपयोगकर्ता को किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए या ऐसे किसी भी नंबर पर कॉल नहीं करना चाहिए।
