आधार (Aadhaar) और पैन कार्ड (Pan card) को लिंक करने के लिए केवल 1 दिन बचा है। आधार को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है और 1 अप्रैल से इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। अगर आपका आधार पैन से लिंक नहीं है तो 31 मार्च से पहले जल्द ही इसे लिंक कर लें। इसको लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Vi के 327 रुपये और 329 रुपये वाले प्लान में क्या है अंतर, देखें कौन सा प्लान है ज्यादा बेहतर
पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है लेकिन इसके बाद भी आप जुर्माना देकर आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। सीबीडीटी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि 31 मार्च के बाद भी आधार और पैन को लिंक कर सकते हैं लेकिन इसके बाद पेनल्टी देनी होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च के बाद अगर आप 3 महीने के अंदर आधार और पैन कार्ड को लिंक (Aadhaar-PAN link) करेंगे तो 500 रूपये का जुर्माना भर्ना होगा। वहीं अगर 3 महीने यानि जून तक पैन को आधार से लिंक नाइह किया तो 1000 रूपये के जुर्माने के तौर पर देने होंगे।
यह भी पढ़ें: इस देश में लॉन्च हुआ Oppo Reno 7 4G, स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर और 64MP कैमरा से है लैस