Fire-Boltt के नए स्मार्टफोन Boltt Ace और Boltt Evo के डिजाइन से उठा पर्दा, 25 अगस्त को होगी एंट्री

By

Fire-Boltt के स्मार्टफोन ब्रांड Boltt ने अपने पहले दो स्मार्टफोन्स Boltt Ace और Boltt Evo की डिजाइन आधिकारिक तौर पर दिखा दी है। कंपनी इन दोनों फोन्स को 25 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। इनकी कीमत 10,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले इनके डिजाइन की झलक जरूर सामने आ गई है।

ऐसा है Boltt Ace और Boltt Evo का डिजाइन

Boltt Ace और Boltt Evo दोनों की मोटाई 7.95mm रखी गई है। हालांकि, डिजाइन के मामले में दोनों फोन्स एक-दूसरे से अलग नजर आते हैं।

Boltt Ace के रियर पैनल पर बड़ा आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरों और फ्लैश के लिए चार गोल कटआउट मौजूद हैं। फोन में फ्लैट फ्रेम मिलता है और दाईं तरफ वॉल्यूम तथा पावर बटन दिए गए हैं। 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल को पांच या छह अलग-अलग रंगों में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसका Wine Red कलर वेरिएंट दिखाया है।

वहीं, Boltt Evo में पीछे की तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस बाहर की ओर उभरे हुए हैं। इसमें भी फ्लैट एज डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इसका Arctic White कलर ऑप्शन पेश किया है।

4G और 5G दोनों विकल्प मिलेंगे

कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि उसकी पहली स्मार्टफोन सीरीज में 4G और 5G दोनों मॉडल शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स का निर्माण भारत में किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इन्हें बेहतर विश्वसनीयता, प्रदर्शन और आसान उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

दोनों स्मार्टफोन लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव के साथ आएंगे और इनमें किसी तरह का अतिरिक्त ब्लोटवेयर नहीं होगा। ग्राहक इन्हें Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। इसके अलावा, बिक्री के बाद बेहतर सेवा देने के लिए Boltt देशभर में 400 सर्विस सेंटर भी स्थापित कर रही है।

फिलहाल कंपनी ने केवल डिजाइन की जानकारी साझा की है। ऐसे में अब सभी की नजरें लॉन्च इवेंट पर हैं, जहां इन स्मार्टफोन्स के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत का भी खुलासा किया जाएगा। क्योंकि 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है, ऐसे में केवल डिजाइन ही नहीं बल्कि हार्डवेयर भी इन फोन्स की सफलता में अहम भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026 शुरू! 65% तक सस्ते मिल रहे Smart TV, ये रहीं 55 इंच वाली टॉप 5 डील्स

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By