Amazon Great Freedom Sale 2026 शुरू! 65% तक सस्ते मिल रहे Smart TV, ये रहीं 55 इंच वाली टॉप 5 डील्स

By

Amazon Great Freedom Sale 2026 आज से शुरू हो चुकी है, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक ढेरों कैटेगरीज़ पर भारी डिस्काउंट और दिया जा रहा है। इस दौरान बेसिक प्रोडक्ट्स से लेकर प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स तक पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध हैं। अगर आप अपने घर के लिए एक नया Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। खास तौर पर 55 इंच Smart TV सेगमेंट में 65 प्रतिशत तक की छूट मिलने का दावा किया गया है, जिससे कम बजट में बड़े स्क्रीन वाला टीवी खरीदना आसान हो सकता है।

सेल के दौरान Amazon कई अतिरिक्त ऑफर्स भी दे रहा है। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड और EASY EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Prime मेंबर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और चेकआउट के समय मिलने वाले अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट के जरिए भी कीमत को और कम किया जा सकता है। आइए अभी अमेज़न पर मिल रहीं टॉप 5 स्मार्ट टीवी डील्स जानते हैं।

Sony BRAVIA 5 Series 55-inch Mini LED Smart TV

Sony का 55 इंच BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Mini LED Google TV (K-55XR55A) इस सेल के दौरान भारी छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी सेल की कीमत 1,37,290 रुपये रखी गई है, जो असली कीमत की तुलना में 62,000 रुपये से अधिक कम है। प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह एक हाई-एंड विकल्प हो सकता है। (यहां से खरीदें!)

Haier S800 Series 55-inch QLED Smart TV

Haier का 55 इंच S800 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV (55S800QT-P) 48,599 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार इस पर 56 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स आमतौर पर 65,000 से 75,000 रुपये के टीवी में देखने को मिलते हैं, इसलिए यह वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प माना जा सकता है। (यहां से खरीदें!)

Samsung Vision AI 55-inch Mini LED TV

Samsung का 55 इंच Vision AI Mini LED 4K Smart TV (UA55M2EHAULXL) भी सेल में आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। इस पर 10,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट और 2,500 रुपये का अतिरिक्त कूपन ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, बैंक ऑफर्स का लाभ लेने पर इसकी प्रभावी कीमत 45,000 रुपये से भी कम हो सकती है। (यहां से खरीदें!)

Xiaomi 55-inch 4K Smart Google TV

Xiaomi का 55 इंच X Ultra HD 4K Smart Google LED TV (L55MB-AIN) सेल में 37,999 रुपये में उपलब्ध है। इस मॉडल पर 22 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। बड़ी स्क्रीन के साथ 4K अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह तुलनात्मक रूप से किफायती विकल्प हो सकता है। (यहां से खरीदें!)

LG U8 AI Series 55-inch Smart TV

LG का 55 इंच U8 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV (55NU870BPLA 2026) भी Amazon Great Freedom Sale में कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल की कीमत 45,990 रुपये रखी गई है, जो लगभग 47 प्रतिशत की छूट को दर्शाती है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को करीब 40,000 रुपये तक की बचत हो सकती है, जिससे यह परफॉर्मेंस और कीमत के हिसाब से एक मजबूत विकल्प बन जाता है। (यहां से खरीदें!)

यह भी पढ़ें: दुकानदार ने नए के नाम पर थमा दिया पुराना फोन! चेक करने का तरीका जान लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By