Aadhaar में बड़ा बदलाव, कार्ड पर दिखाई देगा केवल फोटो और QR कोड, फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल पर लगेगी रोक

Aadhaar में बड़ा बदलाव, कार्ड पर दिखाई देगा केवल फोटो और QR कोड, फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल पर लगेगी रोक

Aadhaar कार्ड से जुड़ी सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Unique Identification Authority of India यानी UIDAI Aadhaar कार्ड में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है. प्रस्तावित बदलाव के तहत नए Aadhaar कार्ड पर सिर्फ कार्डधारक की फोटो और QR कोड दिखाई देगा. इसका उद्देश्य Aadhaar की फोटोकॉपी के गलत इस्तेमाल को रोकना है. बताया जा रहा है कि इस बदलाव की तैयारी पिछले साल से चल रही है और अब इसे अंतिम रूप देने पर काम जारी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नया Aadhaar ऐप लॉन्च, कई सेवाएं अब मोबाइल पर

UIDAI ने हाल ही में अपना नया Aadhaar ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए अब कई सेवाएं सीधे मोबाइल से ली जा सकती हैं, जिनके लिए पहले Aadhaar केंद्र जाना पड़ता था. ऐप के माध्यम से यूजर्स अपना मोबाइल नंबर, पता और अन्य जानकारी अपडेट कर सकते हैं. इसके अलावा बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी एक क्लिक में उपलब्ध है.

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि Aadhaar की फोटोकॉपी के जरिए हो रहे दुरुपयोग को रोकने के लिए नए नियम तैयार किए जा रहे हैं.

बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?

Aadhaar आज भारत में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. बैंक खाता खोलने, SIM कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है.

अभी तक इन सेवाओं के लिए Aadhaar की फोटोकॉपी जमा करनी होती है. इन कॉपियों में Aadhaar नंबर, नाम, पता, जन्म तिथि जैसी संवेदनशील जानकारी होती है, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसी जोखिम को कम करने के लिए प्रस्ताव है कि फिजिकल Aadhaar कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड हो. इससे कार्ड फोटो पहचान पत्र की तरह काम करेगा, जबकि बाकी जानकारी सुरक्षित रहेगी.

QR कोड आधारित वेरिफिकेशन

प्रस्तावित बदलाव के तहत QR कोड स्कैन करके बैंकिंग, SIM जारी करने और सरकारी योजनाओं के लिए वेरिफिकेशन किया जाएगा. इससे गोपनीयता बढ़ेगी और फर्जी इस्तेमाल की संभावना कम होगी. पिछले साल दिसंबर में भी इस तरह के बदलाव की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है.

नए Aadhaar ऐप में लॉगिन करने के बाद यूजर की फोटो और QR कोड दिखाई देता है, जबकि बाकी निजी जानकारी छिपी रहती है. बिना लॉगिन के पूरी जानकारी एक्सेस नहीं की जा सकती. अगर यह बदलाव लागू होता है, तो Aadhaar कार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है और फोटोकॉपी के जरिए होने वाले दुरुपयोग पर रोक लग सकती है.

यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo