5G को लेकर सामने आया सबसे बड़ा अनुमान, 2027 तक भारत में इतने होंगे 5G यूजर, देखें आंकड़ा

Highlights

एरिक्सन (Ericsson) ने मंगलवार को नवंबर 2021 के लिए एरिक्सन (Ericsson) मोबिलिटी (Mobility) रिपोर्ट (Report) को रिलीज किया है

रिपोर्ट (Report) का अनुमान है कि 2027 के अंत तक, 5G लगभग 39 प्रतिशत मोबाइल (Mobile) सब्सक्रिप्शन (Subscription) यानि लगभग 500 मिलियन सब्सक्रिप्शन (Subscription) का प्रतिनिधित्व करेगा

रिपोर्ट (Report) में कहा गया है कि 2027 में 4G भारत में प्रमुख तकनीक बनी रहेगी, लेकिन 4G सदस्यता 2021 में 790 मिलियन से घटकर 2027 में 710 मिलियन हो जाने का अनुमान है

एरिक्सन (Ericsson) ने मंगलवार को नवंबर 2021 के लिए एरिक्सन (Ericsson) मोबिलिटी (Mobility) रिपोर्ट (Report) को रिलीज किया है। रिपोर्ट (Report) का अनुमान है कि 2027 के अंत तक, 5G लगभग 39 प्रतिशत मोबाइल (Mobile) सब्सक्रिप्शन (Subscription) यानि लगभग 500 मिलियन सब्सक्रिप्शन (Subscription) का प्रतिनिधित्व करेगा। रिपोर्ट (Report) में कहा गया है कि 2027 में 4G भारत में प्रमुख तकनीक बनी रहेगी, लेकिन 4G सदस्यता 2021 में 790 मिलियन से घटकर 2027 में 710 मिलियन हो जाने का अनुमान है, जो 2 प्रतिशत की वार्षिक औसत गिरावट को दर्शाता है। इस प्रकार, 4G सब्सक्रिप्शन (Subscription) के 2021 में 68 प्रतिशत मोबाइल (Mobile) सब्सक्रिप्शन (Subscription) से घटकर 2027 में 55 प्रतिशत होने की उम्मीद है क्योंकि सब्सक्राइबर 5G में माइग्रेट करने वाले हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि रिपोर्ट (Report) में सामने आ रहा है कि भारत बड़ी जल्दी से 5G की ओर मुड़ रहा है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि आने वाले सालों में 5G भारत पर राज करने वाला है। 

2021 के मुकाबले 2027 में 5G पहुँच जाएगा नए मुकाम पर

रिपोर्ट (Report) में कहा गया है कि 2021 के अंत में 5G नेटवर्क पूरी दुनिया में दो अरब से अधिक लोगों को कवर करेगा। ऐसा अनुमान है कि इस साल के अंत तक दुनिया भर में करीब 660 मिलियन 5G सब्सक्रिप्शन (Subscription) होंगे, यह अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा है। यह वृद्धि चीन और उत्तरी अमेरिका में बढ़ रही मांग के अधिक मजबूत होने के कारण हुई है, जो आंशिक रूप से 5G डिवाइसों की कीमतों में कमी से प्रेरित है। 48 मिलियन नए 4G सब्सक्रिप्शन (Subscription) की तुलना में Q3 2021 में वैश्विक स्तर पर 98 मिलियन 5G सब्सक्रिप्शन (Subscription) ऐड हुए हैं। 

रिपोर्ट (Report) में कहा गया है कि 2027 तक ग्लोबल स्तर पर सब्सक्रिप्शन (Subscription) द्वारा 5G प्रमुख मोबाइल (Mobile) एक्सेस तकनीक बनने की राह पर है। 5G के दुनिया भर में सभी मोबाइल (Mobile) सब्सक्रिप्शन (Subscription) का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा होने की उम्मीद है, जो दुनिया की 75 प्रतिशत आबादी को कवर करता है। 

घर से काम करने के लिए मोबाइल (Mobile) नेटवर्क पर निर्भरता ने 2021 में प्रति स्मार्टफोन औसत ट्रैफ़िक को बढ़ाकर 18.4GB प्रति माह करने में योगदान दिया है, जो 2020 में 16.1GB प्रति माह से अधिक है। भारत में कुल मोबाइल (Mobile) डेटा ट्रैफ़िक 2020 में 9.4EB प्रति माह से बढ़कर 2021 में 12EB प्रति माह हो गया है। 

एरिक्सन (Ericsson) ने हाल ही में एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) के साथ 5G टेस्टिंग की है, जहां कंपनी  5G के साथ हाई मोबाइल (Mobile) ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) उपयोग के मामलों का प्रदर्शन किया। एरिक्सन (Ericsson) ने पुणे में वीआई (Vi) के साथ परीक्षण के दौरान 5G के साथ 4Gbps से अधिक की स्पीड को भी दर्ज किया था। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile